रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या हुई अस्पताल में भर्ती, पोस्ट शेयर कर बताए अपने हालात

    एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजनीकांत इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। जानिए क्यों उन्हें करना पड़ा अस्पताल में एडमिट। 

    रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या हुई अस्पताल में भर्ती, पोस्ट शेयर कर बताए अपने हालात

    साउथ के सुपर स्टार राजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने दो महीने पहले एक्टर धनुष संग अपने तलाक का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी 18 साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया, जिससे उनके फैंस को एक बहुत बड़ा झटक लगा। अब किसी और वजह से ऐश्वर्या सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या कोविड की चपेट में आ चुकी थीं, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    वहीं, एक बार फिर से ऐश्वर्या रजनीकांत अस्पताल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर खुद एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर की है जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें दोबारा हॉस्पिटल में एडमिट क्यों करना पड़ा? उन्होंने 4 तस्वीरें शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या हॉस्पिटल के बिस्तर पर बैठी हुई हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है।

    एक महिला ऐश्वर्या के बड़े के पास खड़ी हुई है जिनसे वो लगातार बात कर रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा- कोविड से पहले और कोविड के बाद का जीवन...अस्पताल में फिर से बुखार और चक्क आ रहे हैं..और ना जाने क्या-क्या! लेकिन जब सबसे प्यारा, इंस्पायरिंग और मोटिवेशनल डॉक्टर आपसे मिलने आते हैं और आपको साथ वक्त बताते हैं, तब आप उतना बुरा महसूस नहीं करते हैं। महिला दिवस की क्या शानदार शुरुआत है। सम्मान मैम'। 

    ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्हें और एक्टर धनुष कपल को साउथ का पावर कपल कहा जाता था। जब इस साल जनवरी में इस कपल ने अलग होने का फैसला लिया था, उससे कई लोगों को झटका लगा था। धनुष लगातार वर्क कमिटमेंट्स में ही बिजी रहते थे। अपना ज्यादातर समय बाहर ही बताते थे। यहीं चीज ऐश्वर्या को अच्छी नहीं लगती थी, जिसके चलते उनका रिश्ता इस तरह से ढगमगा गया।

    Tags