नए घर की कंस्ट्रक्शन साइट देखन के लिए पहुंचे रणबीर-आलिया, बारीकी से चेक की सारी चीजें

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने बनते हुए नए आशियाने को देखने के लिए बांद्रा पहुंचे। जहां पर एक्टर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का बेहद ही अच्छी तरह से ख्याल रखते हुए दिखाई दिए।

    नए घर की कंस्ट्रक्शन साइट देखन के लिए पहुंचे रणबीर-आलिया, बारीकी से चेक की सारी चीजें

    एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्मों से ज्यादा फैंस के बीच मॉम टू बी होने की वजह से सुर्खियों में हैं। वहीं, एक्टर और उनके पति रणबीर कपूर उनका काफी ख्याल रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो हर उस चीज का ध्यान रख रहे हैं जोकि आलिया भट्ट को इस अहम वक्त में चाहिए। दोनों हाल ही में अपने सपनों के आशियाने को बनाने में जुटे हुए हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने नए घर की कंस्ट्रक्शन साइट पर दिखाई दिए। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। 

    दरअसल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बांद्रा में अपना नया घर बना रहे हैं। दोनों का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो अपने नए घर के काम को देखने के लिए वहां पहुंचे हुए हैं। रणबीर और आलिया दोनों बेहद बारीकी से घर के काम को देखते और उसको लेकर अपनी राय रखते हुए वीडियो में नजर आए हैं। जहां मॉम टू बी आलिया भट्ट पिंक और ब्लैक शेड्स वाला टॉप और जींस पहने हुए दिखाई दी हैं। वहीं, उनके पति रणबीर कपूर व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में नजर आए हैं। आप भी यहां देखिए कैसे अपने नए आशियाने के काम को देखने पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट।  

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस वीडियो को देखकर फैंस अपनी खुशी जताते हुए नजर आए हैं। जहां कुछ लोग आलिया औऱ रणबीर के नए घर को लेकर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं, वीडियो को देखकर फैंस रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए दिखाई दिए हैं। रणबीर कपूर वीडियो में आलिया भट्ट का हाथ उस वक्त पकड़ते हुए दिखाई दिए जब वो कंस्ट्रक्शन साइट को देखते वक्त बिल्कुल कोने में खड़ी हो जाती है। फैंस को रणबीर की यहीं चीज अब काफी पसंद आ रही है।

    Tags