बेबीमून ने लौटे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, एयरपोर्ट पर पत्नी के लिए प्रोटेक्टिव नजर आए एक्टर

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में बेबीमून मनाने के लिए इटली गए थे। अब दोनों इंडिया लौट आए हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

    बेबीमून ने लौटे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, एयरपोर्ट पर पत्नी के लिए प्रोटेक्टिव नजर आए एक्टर

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर हाल ही में बेबीमून के लिए इटली पहुंचे थे। वहां से आलिया भट्ट ने एक दिन पहले ही एक वीडियो भी शेयर किया था। रणबीर कपूर हरी भरी वादियों में दीवार पर बैठे थे। आलिया जैसे ही उनकी तरफ कैमरा लेकर आती हैं एक्टर ब्रह्मास्त्र के गाने देवा देवा पर झूमना शुरू कर देते हैं। इस वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया था। 

    अब रणबीर और आलिया इंडिया वापस आ गए हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। रणबीर कपूर आलिया भट्ट के लिए पूरी तरह से प्रोटेक्टिव नजर आ रहे हैं। आलिया आगे आगे चल रही हैं और रणबीर कभी उनके पीछे तो कभी अगल बगल चल रहे हैं। रणबीर ने नीले रंग के आउटफिट में नजर आए और साथ में एक कैप पहनी थी तो वहीं आलिया भट्ट ने ब्लैक टीशर्ट और पैंट के साथ व्हाइट जैकेट पहना था। दोनों के इस स्टाइल को फैंस पसंद कर रहे हैं।

    दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया की फिल्म डार्लिंग्स इन दिनों सुर्खियों में है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। अब रणबीर और आलिया दोनों ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। ये दोनों की एक साथ पहली फिल्म है। रणबीर फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। इसके अलावा वो लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते दिखेंगे। आलिया भट्ट भी प्रेग्नेंसी की न्यूज के बाद अपनी हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग करके इंडिया लौटी थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस रॉकी और रानी की प्रेम कहानी नाम की फिल्म में होंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह उनके साथ लीड रोल मे होंगे।

    Tags