खून से लथपथ नजर आए रणबीर कपूर, 'एनिमल' के सेट से लीक हुई फोटो

    रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की उनकी एक तस्वीर लीक हो गई है जिसमें वो खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। 

    खून से लथपथ नजर आए रणबीर कपूर, 'एनिमल' के सेट से लीक हुई फोटो

    हाल ही में पापा बने रणबीर कपूर ने अब दोबारा अपनी आने वाली फिल्मों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। रणबीर कपूर पिछली बार आलिया के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे और अब उनकी फिल्म एनिमल का इंतजारा है। इस फिल्म का ऐलान पिछले साल 1 जनवरी, 2021 को ही हुआ था। तब से ही इस फिल्म पर काम पेंडिंग है। आखिरकार एक्टर इस फिल्म की शूटिंग अब पूरी कर रहे हैं। बीच में तो ऐसी खबरें आने लगी थीं कि रणबीर फिल्म के लिए टाइम नहीं निकाल पा रहे हैं, इसलिए फिल्म पर काम बंद करना पड़ेगा।

    अब एनिमल फिल्म के सेट से रणबीर कपूर की एक फोटो लीक हुई है। रणबीर कपूर इसमें सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं और वो खून से लथपथ हैं। उनका लुख काफी इंटेंस दिख रहा है। या तो उन्होंने किसी का खून किया है या वो खुद घायल हैं। उनके लंबे लंबे बाल दिख रहे हैं। और तो और दाढ़ी मूछें भी बढ़ी हुई हैं। एक्टर के इस लुक को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। रणबीर कपूर का लुक वाकई में गदर लग रहा है।

    फिल्म की बात करें तो इसमें पहले लीड रोल में परिणीति चोपड़ा थीं लेकिन किन्ही कारणों की वजह से उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी थी और बाद में इसमें रश्मिका मंदाना की एंट्री हुई है। इससे पहले भी फिल्म की शूटिंग से एक झलक सामने आई थी जब रणबीर और रश्मिका हिमाचल में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब वहां से गुजरते हुए एक शख्स ने वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर दी थी। 

    रणबीर और रश्मिका के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी लीड रोल मे हैं।  

    Tags