रणबीर कपूर ने कैमरे के सामने उठाई आलिया भट्ट की चप्पल, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

    रणबीर कपूर ने उठाई आलिया भट्ट की चप्पल, लोगों ने कर दिए ऐसे ऐसे कमेंट्स

    रणबीर कपूर ने कैमरे के सामने उठाई आलिया भट्ट की चप्पल, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे धांसू कपल्स में से एक हैं। अकसर दोनों को साथ देखकर फैंस खुश हो जाते हैं। हालांकि दोनों को इस बार एक दुखद मोमेंट पर देखा गया है। दरअसल मौका था आदित्य चोपड़ा की मां पमेला चोपड़ा की प्रेयर मीट का। जहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पहुंचे थे। यहां पहुंचने का दोनों क वीडियो काफी वायरल हो गया है और उसकी वजह है आलिया भट्ट की चप्पल।

    दरअसल पहले आलिया भट्ट घर के अंदर एंट्री लेती हैं और वो दरवाजे की चौखट पर ही चप्पल उतार देती हैं। पीछे से रणबीर कपूर आते हैं और आलिया भट्ट की चप्पल उठाकर अंदर साइड में रख देते हैं। ये सीन अपने आप में काफी अलग है और ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

    इस वीडियो पर लोगों के तमाम अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग रणबीर कपूर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि पति हो तो ऐसा। जबकि एक यूजर ने कहा कि रणबीर ने मंदिर के साथ जाकर आलिया की चप्पल रख दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''सब पिक्स के लिए है।'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''ये सब पहले से प्लान था।''

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पिछले साल अप्रैल में शादी की थी। इसके बाद नवंबर में दोनों पैरेंट्स बन गए थे। आलिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम राहा रखा गया है। 

    वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों एक्टर्स साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। आलिया भट्ट अब रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में अपना डेब्यू करने वाली हैं। जबकि रणबीर कपूर फिल्म हाल ही में तू झूठी मैं मक्कार में नजर आए थे। इसके बाद एक्टर फिल्म एनिमल में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे।

    Tags