अपनी लाडली को गोद में लेकर घर पहुंचे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट भी नजर आई

    बेटी को लेकर रणबीर कपूर बांद्रा में स्थित अपने घर के लिए निकले थे जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गाड़ी में बैठी आलिया देखी जा सकती हैं। लेकिन अपनी नन्हीं परी को गोद में लिए रणबीर को देखना फैंस को खुश कर देने वाला है।

    अपनी लाडली को गोद में लेकर घर पहुंचे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट भी नजर आई

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल में एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नन्हीं परी को जन्म दिया था। आज सुबह एक्ट्रेस को छुट्टी मिल गई और उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। बेटी को लेकर रणबीर कपूर बांद्रा में स्थित अपने घर के लिए निकले थे जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गाड़ी में बैठी आलिया देखी जा सकती हैं। लेकिन अपनी नन्हीं परी को गोद में लिए रणबीर को देखना फैंस को खुश कर देने वाला है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कितनी प्यार और केयर के साथ अपनी बेटी को गोद में लिए नज़र आ रहे हैं। बेटी को प्यार से घूरते भी दिख रहे हैं। वहीं आलिया के चेहरे पर बच्चे को जन्म देने का दर्द साफ़ नज़र आ रहा है। देखिये-

    बीते 6 नवंबर को एक्ट्रेस ने मुंबई के रिलाइंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था। बेटी के आने से भट्ट और कपूर परिवार में खुशियों की लहर है। नीतू कपूर ने हाल में बताया था कि उनकी पोती और आलिया दोनों ही ठीक है। अब पोती का कपूर परिवार में स्वागत हो चुका है।

    बता दें, रणबीर कपूर और आलिया पिछले करीब चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की शादी तो बहोत पहले ही प्लान थीं लेकिन ऋषि कपूर को कैंसर होने की खबर ने परिवार को मुश्किलों में डाल दिया। अंत में एक्टर ने अप्रैल 2020 में दुनिया छोड़ दी। ये बड़ा सदमा था। पुराने दुखों को भुलाकर रणबीर और आलिया ने इस साल अप्रैल में शादी की। जून में अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया और अब एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। हालांकि, अभी इस नन्हीं परी की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है और न ही नाम का खुलासा हुआ है।

    Tags