रणबीर कपूर को सताई चिंता, क्या 20 साल बाद कर पाएंगे ये काम?

    रणबीर कपूर आने वाले वक्त में अपनी जबरदस्त फिल्मों से एंटरटेन करने वाले हैं लेकिन उन्हें आज से 20 साल बाद की चिंता सता रही है जब वो 60 साल के हो जाएंगे।

    रणबीर कपूर को सताई चिंता, क्या 20 साल बाद कर पाएंगे ये काम?

    रणबीर कपूर बॉलीवुड के धांसू एक्टर्स में से एक है। एक्टर ने इसी साल अप्रैल में आलिया संग शादी की थी और जून में ये खबर आ गई थी कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंस हैं। 6 दिसंबर को आलिया भट्ट एक प्यारी से बेटी की मां बनी हैं और रणबीर कपूर पापा। अपने बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं आलिया भट्ट अपने पहले के इंटरव्यूज में बोल चुकी हैं कि उन्हें दो बच्चे चाहिए। इस उम्र में जब रणबीर कपूर 40 के हो गए हैं तो उन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है। वो सोच रहे हैं कि आगे 60 साल का हो जाने के बाद क्या वो अपने बच्चों के साथ फुटबॉल खेल पाएंगे।

    रणबीर कपूर ने हाल ही में साउदी अरब के जेदाह में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। यहां उन्होंने ब्रट इंडिया से बात करते हुए कहा, ''मेरी सबसे बड़ी चिंता ये है कि जब मेरे बच्चे 20 और 21 साल के होंगे, तब मैं 60 साल का हो जाऊंगा। क्या मैं उनके साथ फुटबॉल खेल पाऊंगा? क्या मैं उनके साथ दौड़ पाऊंगा?"

    वहीं रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस साल आलिया भट्ट संग फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। इससे पहले एक्टर की फिल्म शमशेरा भी रिलीज हुई थी। अब आने वाले टाइम में रणबीर कपूर फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। ये एक डार्क शेड वाली फिल्म है। रणबीर का फिल्म से एक लुक लीक हो चुका है जिसमें वो खून से लथपथ नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूल और बॉबी देओल भी अहम रोल में होंगे। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। रणबीर की अगली फिल्म श्रद्धा कपूर के साथ है जिसे लव रंजन ने प्रोड्यूस किया है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

    Tags