ब्रह्मास्त्र देवा देवा सॉन्ग: रणबीर कपूर की फिल्म का ये गाना आप दोबारा नहीं देखना चाहेंगे

    अब ये गाना ऑडियंस को खास इम्प्रेस नहीं का रहा है। गाने में रणबीर को आग से खेलते हुए दिखाया गया है। ये सॉन्ग इतना भी मज़ेदार नहीं है जिसे हम बार बार यूट्यूब पर देखें या अपनी म्यूजिक लिस्ट में ऐड कर लें।

    ब्रह्मास्त्र देवा देवा सॉन्ग: रणबीर कपूर की फिल्म का ये गाना आप दोबारा नहीं देखना चाहेंगे

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज़ का इंतजार हो रहा है। लेकिन उससे पहले आज फिल्म का गाना ‘देवा देवा’ रिलीज़ कर दिया गया है। पिछले दिनों गाने का टीज़र दिखाया गया था। अब ये गाना ऑडियंस को खास इम्प्रेस नहीं का रहा है। गाने में रणबीर को आग से खेलते हुए दिखाया गया है। ये सॉन्ग इतना भी मज़ेदार नहीं है जिसे हम बार बार यूट्यूब पर देखें या अपनी म्यूजिक लिस्ट में ऐड कर लें। गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है ! गाया है अरिजीत और जोनिता ने और लिरिक्स हैं अमिताभ भट्टाचार्य के!

    गाने भर में एक्स्ट्रा VFX इफेस्ट्स थोड़ा डरा रहे हैं। आग के गोले से निशाना बनाने वाले रणबीर पर ये सब अच्छा नहीं लगा। नहीं उतना नेचुरल लगा। हम जानते हैं VFX आज के सिनेमा की जरुरत है। खास कर ऐसी फिल्मों में VFX का अधिक उपयोग दिखता ही है। लेकिन सिर्फ गाने में कुछ भी रियल या नेचुरल न दिखना कहानी को कमजोर कर रहा है। उम्मीद है मेरी ये भविष्यवाणी गलत साबित हो।

    गाने में रणबीर किसी अलग ही रौशनी की बात करते दिख रहे हैं। वो किसी अनोखी लाइट की तलाश में हैं। इस छोटे से टीज़र में फालतू का VFX इतना ज्यादा है कि आपको आखिरी के एकाध सीन अजीब लगेंगे। रणबीर आग के गुच्छों के साथ कूद रहे हैं। वहीं एक सीन में रणबीर और आलिया जंगल में शादी करते दिख रहे हैं।

    वैसे ये तो ट्रेलर से ही साफ़ हो गया था कि रणबीर के पास स्पेशल अस्त्र है जिससे आग उन्हें जला नहीं सकती। लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं की आग के गुच्छों को गेंद बनाकर उड़ाया जाए। ये सब ज्यादा व्यावारिक नहीं लगता है। आलिया और अमिताभ बच्चन एक झलक के लिए नज़र आये हैं।

    बता दें, ब्रह्मस्त्र के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। ट्रेलर ने एक अनसुलझी कहानी के साथ फैंस को फिल्म का इंतज़ार करने के लिए छोड़ दिया है। ब्रह्मास्त्र एक रहस्य है। इस रहस्य को सुलझाने के लिए रणबीर शिवा के किरदार में आये हैं। शिवा वो जिसे अग्नि जला नहीं सकती। वो खुद अग्निशस्त्र है। वहीं ईशा के किरदार में आलिया ब्रह्मास्त्र को हासिल करने की जंग लड़ रही हैं। मौनी रॉय और नागार्जुन अब तक के सबसे दमदार किरदार में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन राह दिखाने वाले गुरु। ये फिल्म 9 सितंबर को दस्तक देने वाली है। डायरेक्शन किया है अयान मुखर्जी ने और प्रोड्यूसर हैं करण जौहर। ये अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है जिसे बनने में 5 साल तक का समय लग गया है। अब इतने लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म अगले महीने थिएटर पर दस्तक देगी।

    Tags