भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इक़बाल राजा के साथ पुराने गाने पर की लिप्सिंग, वायरल हुआ वीडियो

    ऐसे में एक्ट्रेस भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। वो अपनी जिंदगी से जुड़ी हर खबर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। रानी सोशल मीडिया पर इतनी एक्टिव हैं कि कई बार उनके रील्स वायरल हो जाते हैं। अब एक्ट्रेस का नया वीडियो खबरों में है।

    भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इक़बाल राजा के साथ पुराने गाने पर की लिप्सिंग, वायरल हुआ वीडियो

    भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपनी फिल्मों और शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उनके डांस के दीवाने बहुत हैं। ऐसे में एक्ट्रेस भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। वो अपनी जिंदगी से जुड़ी हर खबर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। रानी सोशल मीडिया पर इतनी एक्टिव हैं कि कई बार उनके रील्स वायरल हो जाते हैं। अब एक्ट्रेस का नया वीडियो खबरों में है।

    आज रानी ने अपने दोस्त इक़बाल राजा के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों पुराने गाने पर लिप्सिंग करते हुए नज़र आ रहे हैं। रानी शॉर्ट पेंट औए कट स्लीव टॉप में नज़र आ रही हैं। उन्होंने इकबाल के साथ लिप्सिंग भी की। देखिये ये खूबसूरत वीडियो-

    इसके अलावा रानी चटर्जी का एक और वीडियो हुआ था जिसमें एक्ट्रेस अपने को-एक्टर के साथ अपने ही गाने पर लिप्सिंग करती हैं। एक्ट्रेस का ये देसी अंदाज़ उनके फैंस को पसंद आया था। कई लोगों ने तो रानी को कमेंट्स में एडवाइस भी दी कि वो ऐसे ही वीडियो और बनाया करें। फैंस उनके इस नए अंदाज़ को पसंद कर रहे हैं।

    बता दें, रानी चटर्जी ने निरहुआ उर्फ़ दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। फ़िलहाल उनके पास कुछ प्रोजेक्ट्स हैं जिसकी शूटिंग में एक्ट्रेस बिजी हैं। अपने फिल्मों के सेट से भी रानी कई वीडियोज और फोटोज शेयर करती हैं। अब रानी को नए किरदारों में देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags