रानी चटर्जी ने फिर दिखाया ट्रांसफोर्मेशन, अपने नए लुक पर मांगी जनता की राय

    भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपना नया कूल लुक शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ ही अपने फैंस से कमेंट्स में पूछा है कि उनका इस लुक के बारे में क्या कहना है। 

    रानी चटर्जी ने फिर दिखाया ट्रांसफोर्मेशन, अपने नए लुक पर मांगी जनता की राय

    भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी काफी बिंदास और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। वो पिछले काफी समय से भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सैंकड़ों फिल्में कर डाली हैं। आज भी उन्हें खूब प्यार मिलता है। एक्ट्रेस अपने लुक को लेकर भी एक्सपेरीमेंट करती रहती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपना गजब का ट्रांसफोर्मेशन किया था। उन्होंने जिम में खूब पसीना बहाया था और उनका एक अलग लुक निखर कर आया था। रानी अभी भी अपने आपको फिट रखने के लिए जिम जाती हैं। लेकिन उन्होंने अब अपना एक नया लुक शेयर किया है। 

    नए लुक में रानी कलर किए हुए ब्राउन बालों में नजर आ रही हैं। उन्होंने प्रिंटेड खुली टीशर्ट और व्हाइट हाफ पैंट पहनी है। उन्होंने एक लाल कार के आगे अपने कूल लुक में पोज दिए हैं। एक्ट्रेस इस लुक में गजब ढा रही हैं लेकिन साथ ही उन्होंने अपने फैंस से भी पूछा है कि वो इस लुक में कैसी लग रही हैं। रानी ने कैप्शन में मुंबइया अंदाज में लिखा, ''क्या बोलती पब्लिक, अच्छे कमेंट्स करो।''

    इसके बाद को कमेंट्स की झड़ी ही लग गई। एक यूजर ने लिखा, ''मैं आप इतनी सुंदर हैं कि लड़के सब में मार करवा दोगी।'' एक दूसरे ने लिखा, ''गड्डी और लड़की दोनों लग्जरी हैं।'' इसी तरह एक और ने लिखा, ''नजर लग जाएगी आपको मेरी, क्यूटनेस ओवरलोडेड।'' इसी तरह के कमेंट्स से रानी को खूब प्यार मिल रहा है।

    रानी चटर्जी के वर्कफ्रंट की बात करें वो अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। समय समय पर वो शूटिंग सेट से अपनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने साड़ी और सिंदूर में दुल्हन बने वीडियो शेयर की थीं। इसमें वो गैस चूल्हा में रोटियां बनाते नजर आई थीं और लिखा था, ''सर्वगुण संपन्न।''

    Tags