रणवीर सिंह ने गर्मी गाने पर किया ऐसा डांस नोरा फतेही के भी पसीने छूटे, देखिये

    इस शो पर एक्टर ने जमकर मस्ती की। तड़कती गर्मी में नोरा फतेही के साथ जो गर्मी डांस किया वो देख कर तो आप पसीने से लतपत हो जायेंगे। नीतू कपूर के साथ भी जमकर थिरके।

    रणवीर सिंह ने गर्मी गाने पर किया ऐसा डांस नोरा फतेही के भी पसीने छूटे, देखिये

    बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'जयेश्भई जोरदार' के जबरदस्त प्रमोशन में बिजी दिख रहे हैं। फिल्म 13 मई को रिलीज़ हो रही है, लेकिन हमारे रणवीर तो अब हर टीवी शोज़, इवेंट्स में जोरदार तरीके से नज़र आ रहे हैं। हाल में एक्टर अपनी फिल्म को प्रोमोट करने कलर्स टीवी के शो डांस दीवाने जूनियर के मंच पर पहुंचे। अब रणवीर किसी टीवी शो पर पहुंचे हो हो जोरदार एंटरटेनमेंट न हो ये कैसे हो सकता है। इस शो पर एक्टर ने जमकर मस्ती की। तड़कती गर्मी में नोरा फतेही के साथ जो गर्मी डांस किया वो देख कर तो आप पसीने से लतपत हो जायेंगे। नीतू कपूर के साथ भी जमकर थिरके।

    इस शो के कुछ स्लिप सामने आये हैं जो अब वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में रणवीर और नोरा गर्मो सोंग का हुक स्टेप कर रहे हैं। नोरा वाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने गाने की शुरुआत अपने डांस से की तभी बीच में रणवीर उन्हें ज्वाइन कर लेते हैं। दोनों गर्मी स्टेप करते हैं जिसे देख पर सेट पर मौजूद सभी लोग चिल्लाने लगते हैं। देखिये-

    इसके अलावा रणवीर ने नीतू कपूर के साथ, मास्टर मर्जी और बादशाह के साथ भी जमकर मस्ती की। रणवीर की एंट्री से डांस दीवाने जूनियर का ये एपिसोड बेहद खास हो गया।

    बता दें, रणवीर 83 की सफलता के बाद अब जयेश्भाई जोरदार लेकर आ गए हैं। पिछले दिनों फिल्म के इस ट्रेलर को जबरदस्त प्यार मिला। अब फिल्म का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में साउथ फिल्म अर्जुन रेड्डी की हीरोइन शालिनी पांडे, रत्ना पाठक शाह और बोमन ईरानी जैसे शानदार एक्टर्स नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म एक ऐसे गुजराती की कहानी है जो अपने पेरेंट्स से बचाने के लिए अपनी प्रेग्नेंट बीवी को लेकर भाग जाता है। कहानी दिलचस्प है जिसे 13 मई को थिएटर में देखा जा सकेगा।

    Tags