रणवीर सिंह को मैथ में मिले थे जीरो नंबर, आज हैं हीरो नंबर वन
रणवीर सिंह ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के इवेंट पर खोल दी अपनी ही पोल, मैथ में मिले थे जीरो नंबर

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियों मे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी लीड रोल मे हैं। दोनों इस फिल्म की प्रमोशन में जोर शोर से जुटे हुए हैं। एक के बाद एक प्रमोशन जारी है। इन्ही में एक फिल्म प्रमोशन पर रणवीर सिंह ने अपनी पढ़ाई के राज खोले। जिसे सुनकर वहां बैठे लोग हंसने लगे। रणवीर सिंह ने बताया कि उन्हें एक बार मैथ सब्जेक्ट में जीरा अंडा मिला था। उन्होंने पहले सवाल किया कि किसको कितने नंबर मिले हैं और फिर अपने बारे में ये बात बताई।
एक्टर ने भले ही मैथ में जीरो पाए हों लेकिन आज वो जिस मुकाम पर हैं, उन्हें हीरो नंबर वन कहना भी गलत नहीं होगा। रणवीर सिंह पिछली बार रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आए थे। ये फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। अब वो करण जौहर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। करण जौहर ने खुद ये फिल्म डायरेक्ट की है। काफी लंबे समय बाद करण डायरेक्शन में लौटे हैं।
रणवीर सिंह ने जिस प्रमोशन इवेंट में ये बात बोली है, उसमें उनके साथ आलिया भट्ट भी थीं। आलिया भट्ट ने भी अपनी बेटी के बारे में यहां बात की। उन्होंने कहा कि जब भी वो अपनी बेटी को देखती हैं, उन्हें लगता है कि वो साइंटिस्ट बनेगी।
आलिया और रणवीर इससे पहले मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में रैंप वॉक करते नजर आए थे। दोनों के ही आउटफिट काफी प्यारे लग रहे थे। दोनों से किसी की निगाहें नहीं हट रही थीं। इस फैशन शो में बॉलीवुड के भी कई सितारों ने शिरकत की थी।
बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।