RARKPK: आलिया भट्ट को नहीं पता 'कंटाप' का मलतब, रणवीर सिंह बोले, 'कान के नीचे...'

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की प्रमोशन के दौरान दिखा कनपुरिया अंदाज, आलिया ने पूछा, 'ये कंटाप क्या होता है?'

    RARKPK: आलिया भट्ट को नहीं पता 'कंटाप' का मलतब, रणवीर सिंह बोले, 'कान के नीचे...'

    आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सु्र्खियों में बने हुए हैं। दोनों लगातार इस फिल्म की प्रमोशन इंडिया के अलग अलग शहरों में कर रहे हैं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी एक बार फिर से नजर आ रही है। इससे पहले दोनों साथ में फिल्म गली बॉय में नजर आए थे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आप 28 जुलाई को सिनेमाघरों में देख पाएंगे।

    इससे पहले प्रमोशन के दौरान दोनों के काफी मजेदार मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में दोनों उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे थे। यहां दोनों ने जमकर लश्कारे दिखाए। इस बीच आलिया को एक मस्त कानपुरिया शब्द सीखने को मिला जो कि ज्यादातर आम जनता को पता है लेकिन आलिया को नहीं पता था। आलिया ने रणवीर सिंह से पूछा कि कंटाप क्या होता। रणवीर ने भी बिना देरी किए बताया, ''जो कान के नीचे लगाते हैं।'' आलिया को फिर तुरंत समझ आया औऱ बोलीं, ''ओह स्लैप।'' यानी थप्पड़।

    आलिया और रणवीर की फिल्म का ट्रेलर लोगों को खासा पसंद आया था। उम्मीद है कि फिल्म भी लोगों को पसंद आएगी। करण जौहर ने इस फिल्म से काफी टाइम बाद डायरेक्शन में वापसी की है। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में ऐ दिल है मुश्किल डायरेक्ट की थी। अब रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के जरिए एक्टर दोबारा अपना करण जौहर फ्लेवर पेश करना चाहते हैं जो कि देखना होगा कि ऑडियंस को पसंद आता है या नहीं। 

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम रोल मे हैं। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें रोमांस और कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलेगा। रणवीर सिंह इससे पहले रोहित शेट्टी की फिल्म में सर्कस में नजर आए थे। हालांकि फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इसलिए भी उनके लिए रॉकी और रानी की प्रेम कहानी काफी जरूरी है।

    Tags