रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मालदीव से लौटे, चेहरे पर दिखा ग्लो

    रश्मिका मंदान और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों खूब चल रही हैं। दोनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे थे और अब दोनों लौट आए हैं।

    रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मालदीव से लौटे, चेहरे पर दिखा ग्लो

    रश्मिका मंदाना औ विजय देवरकोंडा के बारे में कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट रहे है। हाल ही में ये कपल मालदीव में छुट्टियां मनाने गया था। लेकिन दोनों ने साथ में फोटोज पोस्ट नहीं की। लेकिन रश्मिका ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर दिया था कि दोनों साथ मे हैं। उन्होंने अपने और विजय के रिलेशनशिप पर भी बात की थी और अब ये कपल इंडिया लौट आया है। मंगलवार को दोनों कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

    रश्मिका मंदाना ने व्हाइट कलर की लूज ट्राउजर और टीशर्ट पहनी थी। सिर पर एक कैप थी और मुंह पर एक बड़ा सा मास्क। वहीं विजय ने लूज ब्लैक ट्राउजर के साथ बीच लुक वाली फ्लोरल शर्ट पहने हुई थी। हालांकि दोनों एयरपोर्ट पर साथ में नजर नहीं आए। 

    जाहिर है दोनों ने काफी क्वालिटी टाइम साथ में बिताया होगा। कुछ लोग तो ये तक कह रहे हैं कि विजय लाइगर की असफलता से परेशान थे इसलिए वो छुट्टियों पर चले गए। बता दें कि दोनों ही एक्टर्स ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। विजय ने फिल्म लाइगर से डेब्यू किया तो वहीं रश्मिका मंदाना ने हाल ही में आई फिल्म गुडबाय से बॉलीवुड में कदम रखा है।

    विजय संग रिलेशनशिप पर क्या बोली थीं रश्मिका?

    न्यूज 18 से बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा था, ''मैं समझती हूं कि हम एक्टर्स हैं और हम पर हमेशा लाइट रहती है, लोग इसके बारे में अधिक जानना चाहते हैं। मैं देखती हूं कि सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है, जैसे कुछ वीडियो देखना और ये बहुत प्यारा लगता है, लेकिन विजय और मैं वास्तव में बैठकर चर्चा नहीं करते हैं। हमारे साथ 15 लोगों का एक ग्रुप है और जब मौका मिलता है तब हम उनके साथ बोर्ड गेम खेलते हैं। हम एक्टर्स हैं, लेकिन हमारे लिए हमारे दोस्त समान रूप से महत्वपूर्ण हैं और ये हमें जमीन से जोड़े रखता है।''

    Tags