अक्षय कुमार को कॉपी करती दिखीं शिवांगी जोशी, मैं खिलाड़ी गाने पर किया ऐसा डांस की खुले रह गए फैंस के मुंह

    शिवांगी जोशी ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी के गाने मैं खिलाड़ी पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

    अक्षय कुमार को कॉपी करती दिखीं शिवांगी जोशी, मैं खिलाड़ी गाने पर किया ऐसा डांस की खुले रह गए फैंस के मुंह

    टीवी की सबसे खूबसूरत औऱ टैलेंटेड एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की जब भी बात की जाती है तो शिवांगी जोशी का नाम हमेशा आता है। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती की वजह से लोगों के बीच हमेशा छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर वो अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस का दिल किसी न किसी वजह के चलते जीत ही लेती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई दिया। शिवांगी जोशी ने अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी के गाने मैं खिलाड़ी पर जमकर डांस किया है। इससे जुड़ा वीडियो उनका सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

    दरअसल शिवांगी जोशी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में शिवांगी जोशी अपने दोस्ते के साथ अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी के गाने मैं खिलाड़ी पर जोरदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में शिवांगी जोशी व्हाइट औऱ पिंक कलर का आउटफिट पहने हुए दिखाई दी हैं। शिवांगी जोशी वीडियो में अपने दोस्ते के साथ कदम से कदम मिलाती हुई नजर आ रही हैं। फैंस शिवांगी जोशी के वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। आप भी यहां देखिए शिवांगी जोशी का वायरल होता हुआ वीडियो। 

    शिवांगी जोशी के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक नंबर नायरा। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शानदार, खूबसूरत और कमाल का डांस। इसके अलावा कुछ यूजर्स तो नायरा की तारीफ में दिल और स्माइल वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं। शिवांगी जोशी ने इससे पहले अपनी कुछ तस्वीरें साड़ी पहने हुए की सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीरों में शिवांगी जोशी काफी कमाल की लग रही थी। तस्वीर में उनकी खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान रह गया। ऐसा इसीलिए क्योंकि फैंस को उनका ये अवतार काफी पसंद आया था।

    Tags