ऐसा दिखता है सोनम कपूर का बेटा वायु, वीडियो पर नई मम्मी आलिया ने किया प्यारा कमेंट

    सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु की एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है जिसमें उसके पापा उसे गोद में लिए चल रहे हैं। इस वीडियो में आपको अनिल कपूर भी नजर आ जाएंगे।

    ऐसा दिखता है सोनम कपूर का बेटा वायु, वीडियो पर नई मम्मी आलिया ने किया प्यारा कमेंट

    सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपने बेटे वायु के साथ छुट्टियां मनाने निकले है। विदेश में छुट्टियां मना रहीं सोनम ने अब एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आप उनके बेटे की झलक देख सकते हैं। सोनम ने इसी साल 20 अगस्त को वायु को जन्म दिया था। एक्ट्रेस की इस वीडियो में पहले तो सोनम खुद कार में दिखती हैं और उसके बाद आनंद कार चलाते हुए दिख रहे हैं। बाद में आनंद के गोद में वायु को देखा जा सकता है। ट्रिप पर अनिल कपूर भी गए हैं क्योंकि अगले ही पल नाना अनिल कपूर उसे किड्स वाकर में लेकर जाते हुए दिखते हैं और उनके साथ उनके दामाद आनंद आहूजा उनके साथ होते हैं।

    सोनम ने जो वीडियो शेयर की है उसमें तो वायु का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है लेकिन वीडियो के थंबनेल में वायु अपने पैरेंट्स के साथ ब्लैक एंड व्हाइट में साफ नजर आ रहा है। कैप्शन में सोनम ने लिखा है कि इससे स्वीट और कुछ नहीं हो सकता। 

    सोनम कपूर की इस वीडियो पर काफी प्यारे प्यारे कमेंट्स आ रहे हैं। एक कमेंट तो हाल ही में मां बनी आलिया भट्ट का भी है। आलिया भट्ट ने इसी 6 नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। आलिया अब सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने सोनम के वीडियो पर लिखा, ''बहुत सुंदर है।'' आलिया ने इससे पहले अपनी एक सेल्फी भी शेयर की थी, ये डिलीवरी के बाद उनकी पहली सेल्फी थी।

    वहीं सोनम कपूर की बात करें तो वो इस वक्त फिल्मों से दूर हैं और अपने बेटे का साथ अपना पूरा वक्त बिता रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस आने वाले टाइम में फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। उन्होंने इसकी शूटिंग काफी पहले ही खत्म कर ली थी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

    Tags