लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में इसलिए शामिल नहीं हुए थे परिवार के ही सदस्य शक्ति कपूर, जानिए

    उनके अंतिम दर्शन के लिए पद्मिनी कोल्हापुरे, शिवांगी कोल्हापुरे, टीटू शर्मा समेत लगभग सभी परिवार के सदस्य शामिल थे। लेकिन परिवार के ही सदस्य शक्ति कपूर उनके अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हुए थे। अब इसके पीछे की वजह सामने आ गई है।

    लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में इसलिए शामिल नहीं हुए थे परिवार के ही सदस्य शक्ति कपूर, जानिए

    लता मंगेशकर को दुनिया छोड़े आज 7 दिन पूरे हो गये हैं। आज भी उनके फैंस और परिवार आज भी उनसे जुड़े किस्से याद कर रहे हैं। लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में देश के प्रधान मंत्री समेत कई नेता, अभिनेता शामिल हुए थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए पद्मिनी कोल्हापुरे, शिवांगी कोल्हापुरे, टीटू शर्मा समेत लगभग सभी परिवार के सदस्य शामिल थे। लेकिन परिवार के ही सदस्य शक्ति कपूर उनके अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हुए थे। अब इसके पीछे की वजह सामने आ गई है।

    Lata Mangeshkar

    ईटाइम्स से बात करते हुए शक्ति कपूर ने बताया कि जिस दिन लता मंगेशकर की डेथ हुई थी उस समय वो शहर से दूर किसी प्रोजेक्ट में बिजी थे। एक्टर शक्ति ने बताया की वो बबल में शूटिंग कर रहे थे। अगर वो इस बबल से बाहर निकलते तो मेकर्स को कई लाख का नुकसान होता। इस बबल को वेब सीरीज के लिए तैयार किया गया है। एक्टर ने आगे बताया कि उनके अंतिम संस्कार में ना पहुंचने का उन्हें बहुत दुख है।

    बता दें, पिछले रविवार को स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। सिंगर ने अपने करियर में 36 हजार से ज्यादा गाने अलग अलग भाषा में गाये हैं। भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रही। लेकिन उनके नगमें ताउम्र कानों को सुकून देते रहेंगे।

    Tags