रणबीर कपूर स्टारर रामायण में होगी विजय सेतुपति की एंट्री, निभाएंगे ये दमदार रोल?

    रणबीर कपूर के साथ काम करेंगे विजय सेतुपति, दंगल डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बनाया ये प्लान?

    रणबीर कपूर स्टारर रामायण में होगी विजय सेतुपति की एंट्री, निभाएंगे ये दमदार रोल?

    इन दिनों बॉलीवुड में दंगल और छिछोरे जैसी फिल्में बनाने वाले नितेश तिवारी अपनी फिल्म रामायण को लेकर छाए हुए हैं। उनकी इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल करेंगे वहीं साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी उनके साथ लीड रोल में होंगी। फिल्म से लगभग रोजाना ही नए नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों कुछ स्टार्स का नाम इस फिल्म से जुड़ने के लिए सामने आया था। हालांकि सभी फाइनल नहीं हुए हैं। अब इस लिस्ट में मैरी क्रिसमस एक्टर विजय सेतुपति का नाम भी जुड़ गया है। विजय साउथ में तो पॉपुलर है हीं, साथ ही पिछले साल 'जवान' से उन्होंने बॉलीवुड में भी धमाका कर दिया।

    खबर है कि नितेश तिवारी इस फिल्म के लिए एक्टर से बातचीत कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''नितेश तिवारी ने हाल ही में विजय सेतुपति से मुलाकात की और उन्हें स्क्रिप्ट और उस दुनिया के बारे में बताया जिसे वो रामायण के साथ बनाना चाहते हैं। विजय नैरेशन और विजुअल्स से हैरान रह गए और उन्होंने फिल्म में अपनी रुचि दिखाई।'' हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अभी ये फिल्म साइन नहीं की है। 

    Vijay Sethupathi

    कौन कौन रामायण के लिए हुआ सेलेक्ट?

    सबसे पहले तो रामायण में रणबीर कपूर हैं जो राम के रोल में होंगे। वहीं साई पल्लवी सीता बनी हैं। हनुमान जी के रोल के लिए सनी देओल से बातचीत जारी है। लेकिन उनका अभी हां या ना में जवाब नहीं आया है। कैकेई के रोल के लिए लारा दत्ता को फाइनल कर लिया गया है। जब लारा दत्ता की खबर आई थी तभी बॉबी देओल के बारे में भी पता चला था कि उन्हें कुंभकरण के रोल के लिए अप्रोच किया गया है लेकिन उन्होंने मना कर दिया। फिलहाल रामायण की स्टारकास्ट को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी जाग रही है। ऐसी भी खबर थी कि आलिया को सीता के रोल के लिए पूछा गया था। पर उनकी डेट्स का ईशू हो गया था।

    Tags