विराट कोहली पर चढ़ा अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का बुखार, बीच मैदान में किया श्रीवल्ली का हुक स्टेप-वीडियो

    आम इंसान हो या सेलेब्रिटी सभी पर पुष्पा के गाने 'श्रीवल्ली' के हुक स्टेप का जादू चला हुआ है। अब इस लिस्ट में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल हो गया है।

    विराट कोहली पर चढ़ा अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का बुखार, बीच मैदान में किया श्रीवल्ली का हुक स्टेप-वीडियो

    भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली खेल के साथ मौज मस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर को कई बार प्ले ग्राउंड पर ही कभी गंगनम स्टाइल करते देखा जाता है, तो कभी वो मैदान पर ही मिमिक्री करने लगते हैं। क्रिकेटर के सेंस ऑफ़ ह्यूमर की जमकर तारीफ होती है। लेकिन अब उनका एक खास वीडियो वायरल हो था है।

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा को रिलीज़ हुए करीब दो महीने होने वाले हैं, लेकिन इस फिल्म का क्रेज अब तक लोगों में देखा जा सकता है। आम इंसान हो या सेलेब्रिटी सभी पर पुष्पा के गाने 'श्रीवल्ली' के हुक स्टेप का जादू चला हुआ है। अब इस लिस्ट में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल हो गया है।

    आज टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच खेला गया है। इस मैच के दौरान विराट ने एक मुश्किल शॉट को कैच कर लिया। इस शॉट को कैच करने की ख़ुशी में विराट मैदान पर ही अल्लू अर्जुन की पुष्पा के गाने 'श्रीवल्ली' का हुक स्टेप करने लगे। लेकिन अपने ही अंदाज़ में जिसे देख कर इनके फैंस तो बेहद खुश हो रहे हैं। देखिये-

    सोशल मीडिया पर विराट के इस हुक स्टेप पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। देखिये फैंस ने विराट के लिए क्या कहा-

    बता दें, तेलुगु भाषा में बनी पुष्पा हिंदी समेत कुछ और भाषाओं में रिलीज़ की गई थी। इस फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। कुछ अल्लू अर्जुन के डायलॉग और डांस का दीवाना हो गया तो किसी को रश्मिका मन्दाना का अंदाज़ पसंद आ रहा है। फिल्म का पहला पार्ट कई रिकॉर्ड बना चुका है। अब दूसरे भाग में क्या चमत्कार होगा इसका इंतजार हो रहा है।

    Tags