जब धनुष ने सबके सामने पत्नी ऐश्वर्या के लिए गाया था ये रोमांटिक गाना, वायरल हो रहा है वीडियो

    उन्होंने फैंस और मीडिया से अपने रिश्ते के लिए समय मांगा है और निजता का ख्याल रखने के लिए कहा है।

    जब धनुष ने सबके सामने पत्नी ऐश्वर्या के लिए गाया था ये रोमांटिक गाना, वायरल हो रहा है वीडियो

    साउथ सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के अलग होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। दोनों ने कल एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर करते हुए बताया कि वो अपनी 18 साल की शादी को खत्म कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने फैंस और मीडिया से अपने रिश्ते के लिए समय मांगा है और निजता का ख्याल रखने के लिए कहा है।

    धनुष और ऐश्वर्या का रिश्ता टूटने पर एक्टर के फैंस बहुत दुखी है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जहां धनुष, सबके सामने ऐश्वर्या के लिए गाना गाते हैं, उन्हें पकड़ का डांस करने लगते हैं। इस वीडियो को देख एक्टर के फैंस बेहद इमोशनल हो गये हैं। वहीं बताया जा रहा है ये वीडियो एक साल पुराना भी नहीं है।

    बता दें, धनुष और थलाइवा रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने 18 साल पहले नवंबर 2004 में शादी की थी। लेकिन बीती रात दोनों ने शादी को खत्म करते हुए अलग होने का फैसला लिया है। दोनों ने इसके पीछे की वजह के बारे में नहीं बताया है। लेकिन निजता का सम्मान करने की रिक्वेस्ट की है। स्टेटमेंट में लिखा गया है-"दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं।" ये दुखी करने वाली खबर थी।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल में धनुष, सारा अली खान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नज़र आये थे। इस फिल्म में एक्टर की परफॉरमेंस को खूब पसंद किया गया था। आगे आने वाले दिनों में एक्टर कई धमाकेदार फ़िल्में लाने जा रहे हैं। उम्मीद है उनकी निजी जिंदगी में आये तूफान का असर उनके काम पर न दिखे।

    Tags