खेसारी संग काम करने के लिए यामिनी सिंह ने मोल ली पवन सिंह से दुश्मनी? जमाने के सामने दिखाया ठेंगा

    भोजपुरी अदाकारा यामिनी सिंह ने पवन सिंह को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। यामिनी सिंह ने दावा किया है कि वो पवन सिंह के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। 

    <p>-</p>

    -

    यामिनी सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे बेबाक अदाकाराओं में से एक हैं। यामिनी सिंह अपने दिल की बात कहने में जरा भी नहीं हिचकिचाती हैं। कई बार यामिनी सिंह भोजपुरी सिनेमा की पोल जमाने के सामने कोल चुकी हैं। एक बार फिर से बयान देकर यामिनी सिंह ने सबको चौंका दिया है। हाल ही में यामिनी सिंह ने खुलासा किया है कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। इतना ही नहीं यामिनी सिंह ने तो खेसारी लाल यादव की जमकर तारीफ भी की है। 

    एक इंटरव्यू में यामिनी सिंह ने कहा, 'भोजपुरी सिनेमा के लोग उनको लेडी अमिताभ बच्चन के नाम से बुलाना पसंद करते हैं। इसके अलावा लोग यामिनी सिंह की तुलना खेसारी लाल यादव से भी करते हैं। मेरी हाइट 5 फुट 11 इंच है। हाइट ज्यादा होने की वजह से भोजपुरी सिनेमा में मुझे काम नहीं मिलता। भोजपुरी सिनेमा में ज्यादातर सितारे कम हाइट के हैं। ऐसे में कोई भी मेरे साथ काम नहीं करना चाहता। खेसारी लाल यादव की हाइट भी काफी है। खेसारी लाल यादव को लंबी हिरोइनें पसंद हैं।'

    यामिनी सिंह ने आगे बताया, 'मैं खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी हूं। पहले तो मैं खेसारी लाल यादव को स्टारडम देखकर घबरा गई थी। सेट पर आने के बाद खेसारी लाल यादव ने मुझे अपने गले लगाया। उन्होंने टीम के और लोगों को भी गले लगाया। मुझे खेसारी लाल यादव का नेचर बहुत पसंद आया। आगे भी हम दोनों साथ में काम करेंगे। भोजपुरी सिनेमा में लड़कियां बढ़ती चली जा रही हैं। ऐसे में सबको काम नहीं मिलता।'

    आगे यामिनी सिंह ने कहा, 'कोई एक्टर किसी अदाकारा का नाम सजेस्ट करता है तो इससे रुपए बढ़ जाते हैं। भोजपुरी सिनेमा में अदाकाराओं की फीस काफी कम है। एक्शन हीरो की फिल्म में तो अदाकारा के लिए कोई काम ही नहीं होता है। पवन सिंह की फिल्म में तीन तीन हीरोइन होती हैं। उसके बाद भी पवन सिंह के दम पर फिल्म चलती है। मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहती। मैं एक बार पवन सिंह से मिल चुकी हूं लेकिन अब तक हम साथ काम नहीं कर पाए।'

    Tags