आमिर की लाल सिंह चड्ढा में होगा बाबरी मस्जिद और 1984 के दंगों का जिक्र, डॉन की गर्लफ्रेंड बनेंगी करीना कपूर

    आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की स्टोरी लीक हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ लोगों को फिल्म दिखा दी गई है। लेकिन क्या सच में ये ही फिल्म की कहानी है।

    आमिर की लाल सिंह चड्ढा में होगा बाबरी मस्जिद और 1984 के दंगों का जिक्र, डॉन की गर्लफ्रेंड बनेंगी करीना कपूर

    आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म में करीना कपूर और मोना सिंह लीड रोल मे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले भी मीडिया में ये खबरें तेजी से चल रही है कि फिल्म की कहानी लीक हो गई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कुछ लोगों को ये फिल्म दिखा दी गई है। जिससे फिल्म की कहानी बाहर आ गई है। फिल्म में 1984 के मुद्दे को दिखाया गया है। इसके अलावा इसमें बाबरी मस्जिद का विध्वंश और उसके बाद इसके प्रतिशोध में मुंबई में होने वाले हमलों को भी दिखाया जाएगा। 

    रिपोर्ट के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा जब अपनी दौड़ के लिए निकतला है तो वो वाराणसी पहुंचता है जहां उसे ‘अबकी बार मोदी सरकार’ के नारे लिखे दिखते हैं। साथ स्वच्छता अभियान भी दिखता है। फिल्म में '72 हूरों' के ख्वाब का मुद्दा भी है जिसके तहत युवाओं को आतंकवाद के लिए तैयार किया जाता है। एक पूर्व पाकिस्तानी सैनिक फिल्म में ये कहता है कि उसे पाकिस्तान वापस जाना है ताकि वो बता सकते कि असली हिंदुस्तान क्या है?

    करीना कपूर को एक डॉन की गर्लफ्रेंड की भूमिका में दिखाया जाएगा जो अपनी अलग ही दुनिया में रहती है लेकिन उसे और लाल सिंह चड्ढा को प्यार हो जाता है। करीना कपूर इसके बाद लाल सिंह चड्ढा के बच्चे की मां भी बन जाती हैं। 

    हालांकि वैसे अभी तक ये बताया गया था कि आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में वो टॉम हैंक्स का रोल करेंगे। ये फिल्म है भी उसका रीमेक लेकिन इसे इंडियन ऑडियंस के हिसाब से बदल दिया गया है। आमिर खान इस फिल्म में करीब 4 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले वा साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आए थे। लाल सिंह चड्ढा में साउथ के स्टार नागा चैतन्य भी लीड रोल कर रहे हैं। 

    Tags