Animal: रणबीर कपूर के साथ अपना शर्टलेस एक्शन सीन शूट करते समय अपने बच्चों, बीवी की बात कर रहे थे बॉबी देओल, शेयर की अनसीन तस्वीर

    बॉबी देओल ने शेयर की एक्शन सीन से पहले की अनदेखी तस्वीर, एक्शन से पहले आलिया और राहा की हो रही थी बातें 

    Animal: रणबीर कपूर के साथ अपना शर्टलेस एक्शन सीन शूट करते समय अपने बच्चों, बीवी की बात कर रहे थे बॉबी देओल, शेयर की अनसीन तस्वीर

    रणबीर कपूर और बॉबी देओल फिल्म इंडस्ट्री के नए हीरो और विलेन हैं। दोनों की फिल्म एनिमल के ट्रेलर ने धमाका कर दिया है। अब फैंस फिल्म रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं। पिता का प्यार नहीं मिलना रणबीर को एनिमल बना देता है। और बॉबी देओल उसी एनिमल के सबसे बड़े दुश्मन हैं।

    ट्रेलर में बॉबी देओल सिर्फ दो बार नज़र आये हैं। मेकर्स ने पूरी कोशिश की है कि उनके किरदार को फिल्म के लिए बचा कर रखा जाये। और उनकी सिर्फ झलक भर ने कमाल कर दिया है। ट्रेलर के आखिर में दोनों को शर्टलेस हो कर लड़ते देखा जाता है। बॉबी, रणबीर के किरदार की बॉडी पर लेट पर सिगरेट पीते देखे जा सकते हैं। ये सीन देखने के बाद अब ऑडियंस फिल्म में देखने का इंतजार हो रहा है। बॉबी देओल ने इस सीन से जुड़ी एक तस्वीर शेयर कर कुछ अहम जानकारी दी है। बॉबी देओल ने तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों एक्टर्स लंदन की सड़कों पर अपने एक्शन बोलने के इंतजार में बैठे हैं। बॉबी ने बताया लंदन की ठंड के बीच दोनों अपने प्यार-परिवार के बारे में बातें कर रहे थे। देखिये ये तस्वीर-

    एनिमल को बॉबी देओल की फिल्म बताया जा रहा है। उनकी झलक भर काफी थी सिने प्रेमियों को थिएटर तक लाने के लिए। रणबीर के एक्शन और गुस्सैल अंदाज़ ने उन्हें इंडस्ट्री का नया एक्शन एंग्री मैन बता दिया है। ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

    बता दें, शाहिद कपूर के साथ कबीर सिंह बनाने वाले संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल की कहानी लिखी है, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन भी उन्होंने किया है। इस फिल्म को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, तृप्ति डिमरी जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर में देखी जा सकती है।

    Tags