'कइसे हो जाला प्यार' के धुआंधार ट्रेलर में दिलजले आशिक बने पवन सिंह, धांसू एक्शन से उड़ाया गर्दा

    भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का ट्रेलर कुछ देर पहले ही रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में फैंस को पवन सिंह और काजल रघवानी की केमिस्ट्री खूब लुभा रही है। 

    'कइसे हो जाला प्यार' के धुआंधार ट्रेलर में दिलजले आशिक बने पवन सिंह, धांसू एक्शन से उड़ाया गर्दा

    भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक और भोजपुरी फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। पवन सिंह बीते कुछ समय से अपनी आगमी फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अक्टूबर में पवन सिंह ने अपनी फिल्म के पोस्टर से पर्दा हटाया था। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। 3 मिनट 21 सेकेंड के वीडियो में पवन सिंह, काजल राघवानी के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' के ट्रेलर में पवन सिंह जमकर एक्शन भी करते नजर आ रहे हैं। पवन सिंह और काजल राघवानी की फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है।

    फैंस बीते काफी समय से पवन सिंह और काजल राघवानी को साथ देखने का इंतजार कर रहे थे। लोगों का रिस्पॉन्स देखकर कयास लगाया जा रहा है कि पवन सिंह और काजल राघवानी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली है। फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' में पवन सिंह एक बॉक्सर का किरदार निभाने वाले हैं जिसकी लव स्टोरी अधूरी रह जाती है। पवन सिंह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पवन सिंह ने बताया था कि इस फिल्म में 8 गाने हैं। इन 8 गानों को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। 

    पवन सिंह ने दावा किया है कि फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। पवन सिंह फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' को लेकर बहुत उत्साहित हैं। फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' को राजीव रंजन सिंह और अमित कुमार सिंह ने प्रोड्यूस किया है। जगदीश शर्मा, ने पवन सिंह की फिल्म को डायरेस्ट किया है। वहीं मनोज के कुशवाहा ने फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' की कहानी लिखी है। छोटे बाबा, छोटू रावत और आजाद सिंह ने इस फिल्म का म्यूजिक दिया है वहीं आजाद सिंह, चंदन यदुवंशी, और विनय निर्मल ने फिल्म के गाने लिखे हैं। 

    Tags