खेसारी लाल यादव के दुश्मनों को सबक सिखाने में जुटे फैंस, रातों रात हिट करवाया 'सेनुरवा' गाना

    खेसारी लाल यादव का नया गाना सेनुरवा यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। खेसारी लाल यादव का नया गाना लोगों का काफी पसंद आ रहा है। 

    खेसारी लाल यादव के दुश्मनों को सबक सिखाने में जुटे फैंस, रातों रात हिट करवाया 'सेनुरवा' गाना

    भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव बीते दिन से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। बीते दिन ही खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव ने खुलासा किया था कि कुछ लोग उनकी बेटी की तस्वीर का इस्तेमाल अश्लील गाने में कर रहे हैं। नाराजगी जाहिर करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि वो अपनी बेटी की बदनामी होते नहीं देख सकते। इतना ही नहीं वीडियो में खेसारी लाल यादव काफी इमोशनल हो गए थे। इस दौरान खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा छोड़ने का भी दावा कर दिया था। 

    खेसारी लाल यादव ने आरोप लगाए थे उनके कई गानों को यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया है। इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक गाना और रिलीज हो गया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम 'सेनुरवा' है। इस गाने में खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। गाने में आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।

     सेनुरवा’ गाने को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने में दिखाया गया कि किस तरह से आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव को किसी और से शादी करनी पड़ जाती है। गाने में आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की लव स्टोरी को बहुत अच्छे से दिखाया गया है। इस गाने को एक दिन के अंदर अंदर एक लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

    आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का ये गाना फिल्म डोली सजा के रखना का है। इस गाने को भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। प्रियंका सिंह की आवाज ने लोगों पर अपना जादू चला दिया है। फिल्म डोली सजा के रखना में आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव के अलावा रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। 

    Tags