Animal: फिल्म में रणबीर कपूर का मोटापा दिखाने के लिए ऐसे तैयार किया गया था उनका नकली पेट, वीडियो वायरल

    ऐसे बढ़े हुए पेट के साथ नज़र आये थे रणबीर कपूर, रोल के लिए लगा दी अपनी पूरी हिम्मत 

    Animal: फिल्म में रणबीर कपूर का मोटापा दिखाने के लिए ऐसे तैयार किया गया था उनका नकली पेट, वीडियो वायरल

    रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। सलमान खान की टाइगर 3 के कलेक्शन को तोड़ जबरदस्त कमाई हो रही है। फिल्म को मिल रहे ऑडियंस के रिएक्शन से मेकर्स एक्टर खुश हैं। अब इस बीच रणबीर कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर को मोटे पेट और बढ़े हुए वजन के साथ देखा जा सकता है।

    दरअसल, फिल्म के एक सीन में रणबीर को बड़े हुए वजन के साथ दिखाया जाता है। उनका बढ़ा हुआ पेट सभी को हैरान करता है। जबकि पूरी फिल्म में उन्हें फिट और फुल एक्शन के साथ दिखाया गया था। फिल्म देखने वाली ऑडियंस हैरान होती है कि आखिर रणबीर ने इतनी जल्दी वजन कम कर रोल के लिए खुद को तैयार कैसे किया। अब इसका खुलासा भी हो गया है। दरअसल, रणबीर को बढ़े हुए पेट और भारी वजन के साथ दिखाने के पीछे प्रोस्थेटिक मेकअप के सहारे उनका शरीर बदलना था। एक वीडियो सामने आया है जिसमें आर्टिस्ट प्रोस्थेटिक के जरिये रणबीर की नकली बॉडी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। देखिये-

    रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकती है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक, एक्टर्स की शानदार एक्टिंग और बॉबी देओल का इंटेंट एक्शन एनिमल को खास बना रहा है। फिल्म में रश्मिका मंदाना एक्टर की पत्नी के किरदार में हैं। अनिल कपूर एक ऐसा पिता जिसे अपना बेटा क्रिमिनल लगता है। लेकिन इन सब पर तृप्ति डिमरी का छोटा सा रोल भारी पड़ गया। फिल्म का अंत एक नई कहानी पर खत्म होता है जिसे देखने का इंतजार बढ़ गया है। ये तो पक्का है रणबीर कपूर डबल या फिर ट्रिपल रोल में नज़र आ सकते हैं। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म कई कमियों के बाद भी ऑडियंस को एंटरटेन कर रही है।

    Tags