ओटीटी पर भी 'एनिमल' ने 'सैम बहादुर' को चटाई धूल, रणबीर कपूर की जमकर हो रही तारीफ

    26 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हुईं एनिमल और सैम बहादुर, लेकिन रणबीर कपूर की फिल्म की ही फिर से क्यों हो रही है तारीफ?

    Box office clash between Animal and Sam Bahadur

    Box office clash between Animal and Sam Bahadur

    रणबीर कपूर स्टारर एनिमल और विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर दोनों गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं। एनिमल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और सैम बहादुर को जी5 पर स्ट्रीम किया जा रहा है। दोनों ही फिल्मों ने ओटीटी पर रिलीज होने की सुर्खियां तो बटोरीं लेकिन असल में एनिमल एक बार फिर बाजी मार गई। 

    दरअसल एनिमल और सैम बहादुर दोनों ही फिल्में पिछले साल 1 दिसंबर, 2023 को थिएटर्स पर रिलीज हुई थी। एनिमल ने सीधे सीधे विक्की कौशल की सैम बहादुर को पछाड़ दिया था। विक्की की फिल्म ने जहां एवरेज कमाई की तो वहीं रणबीर कपूर की फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी एनिमल ने ही मोर्चा मारा है। ट्विटर पर 26 जनवरी को लोग घर पर बैठकर एनिमल देख रहे हैं और इस फिल्म और रणबीर कपूर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''एनिमल में रणबीर कपूर की मास्टरक्लास परफोर्मेंस कमाल की है। उन्होंने रणविजय के रोल को जिया है।'' एक दूसरे यूजर ने कहा, ''एनिमल एक शानदार फिल्म है, जिसका संदीप वांगा रेड्डी ने खूबसूरती से निर्देशन किया गया है। रणबीर कपूर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है। रश्मिका मंदाना अद्भुत हैं। अनिल कपूर और बॉबी देओल, हमेशा की तरह शानदार प्रदर्शन, पूरी टीम को बधाई।'' इसी तरह की तारीफें ट्विटर पर लोग फिल्म की कर रहे हैं। यहां देखें।

    एनिमल का सेकेंड पार्ट भी आएगा। इसके बारे में हिंट फिल्म खत्म होने पर मिल ही जाता है। इसका नाम एनिमल पार्क होगा जिसमें रणबीर डबल रोल में दिखाई देंगे। दरअसल डबल रोल अबरार यानी बॉबी देओल का छोटा भाई है जो रणविजय (रणबीर कपूर) से बदला लेगा। थिएटर पर तो ये फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। अब इसे ओटीटी पर खूब प्यार मिल रहा है। लोग बार बार इस फिल्म को देखना पसंद कर रहे हैं।

    Tags