KWK 10: करण के शो पर ओरी ने खुद को कहा 'चीटर', ये सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर भी मचाएंगे धमाल

    कॉफी विद करण सीजन 8 में अब ये सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर मचाएंगे धमाल, ओरी हैं सबसे बड़ी हाईलाइट

    KWK 10: करण के शो पर ओरी ने खुद को कहा 'चीटर', ये सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर भी मचाएंगे धमाल

    करण जौहर ने कॉफी विद करण 8 के फिनाले का प्रोमो जारी कर दिया है और इसमें इंटरनेट के पसंदीदा ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि शामिल हैं। करण इस प्रोमो में ओरी के साथ बातचीत कर रहरे हैं। करण को उनकी लाइफ के बारे में चर्चा करते हुए देखा गया। ओरी ने करण के साथ जिन चीजों पर चर्चा की उनमें से एक उनकी डेटिंग लाइफ थी। प्रोमो में करण ने ओरी से पूछा कि क्या वह सिंगल हैं? ओरी ने कहा कि वह न केवल डेटिंग कर रहे हैं बल्कि उन्होंने दावा किया कि वह एक ही समय में पांच लोगों को डेट कर रहे हैं।

    जब होस्ट करण ने पूछा कि क्या ओरी सिंगल है, तो ओरी ने कहा, ''मेरे पास पांच हैं।'' उन्होंने कहा, ''मैं चीट कर रहा हूं, मैं चीटर हूं, ओरी चीटर है।'' ओरी ने ये भी खुलासा किया कि उनके पास एक 'रिलेवेंस रूम' है, जिससे करण शॉक्ड में है। उन्होंने ओरी की बात के बाद फिर पूछा, "क्या एक रिलेवेंस रूम है?" ओरी ने इसे कंफर्म किया। इसके बाद उन्होंने अपने कथित कई साथियों को 'मिनियंस' कहा जिसे सुनकर करण तो करण जौहर हैरान ही हो गए।

    ओरी के अलावा, एपिसोड में कॉमेडियन कुशा कपिला, सुमुखी सुरेश, दानिश सैत और तन्मय भट्ट भी शामिल हैंट। कुशा कपिला भी करण जौहर से उनके थेपेरी सीजन के बारे में पूछती नजर आ रही हैं। 

    करण ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''यह सीज़न भरपूर धमाल के साथ बेहतरीन रहा। इसे हमारी विशेष जूरी के साथ पूरा किया जा रहा है, जो सोफे पर अपना पेय देने से पीछे नहीं हट रहे हैं! कॉफी विद करण सीजन 8 - नया एपिसोड गुरुवार से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग!"

    करण के शो में कुछ अलग पेयर भी आए थे। जैसे कि सैफ अली खान और उनकी मां शर्मिला टैगोर। जीनत अमान और नीतू कपूर ने भी शो में दस्तक दी थी। वहीं सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर आ जाएंगे, ये तो लोगों ने सोचा ही नहीं था।

    Tags