सत्यम शिवम सुंदरम के सीक्वल में इस एक्ट्रेस को देखना चाहती है जीनत अमान, आलिया-प्रियंका को किया इग्नोर

    कॉफी विद करण 8 में नीतू कपूर और जीनत अमान पहुंची थीं। इस दौरान जीनत अमान ने बताया कि वो किस एक्ट्रेस को सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म के स्वीकल में देखना चाहती है।

    <p>जीनत अमान</p>

    जीनत अमान

    करण जौहर एक बेस्ट डायेक्टर के साथ-साथ एक बेस्ट होस्ट के तौर पर भी नजर आ रहे हैं। यहां हम बिग बॉस की बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि हम उनके शो कॉफी विद करण 8 की चर्चा कर रहे हैं। इस शो पर बॉलीवुड सेलेब्स आते हैं और कई चीजों का खुलासा कर बैठते हैं। वैसे सीजन 8 के इस बार के नए एपिसोड में हमें एक्ट्रेस नीतू कपूर और जीनत अमान की जोड़ी देखने को मिली। दोनों ही एक्ट्रेसेस ने इस दौरान ब्लैक कलर की शानदार आउटफिट पहनी हुई थी। शो में जीनत अमान ने सभी को बताया कि वो सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म के स्वीकल में आखिर किस खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस को देखना चाहती है। 

    बिना किसी देरी के जीनत अमान दीपिका पादुकोण का नाम लेती है। जीनत ने कहा कि उन्हें लगता है कि दीपिका रूपा के किरदार को बखूबी निभाएगी। वो इस रोल के साथ इंसाफ करेगी। इसके बाद जब जीनत अमान से उनकी बायोपिक के लिए किसी एक को चुने जाने के लिए कहा गया तो उन्होंने प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीनत अमान ने साल 1970 से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी जिसमें हरे राम हरे कृष्णा, धरम वीर शामिल है।

    नीतू और जीनत के बीच खास बॉन्डिंग

    कॉफी विद करण 8 के नए एपिसोड में नीतू कपूर और जीनत अमान के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली थी। दोनों ने मिलकर एक साथ कई मजेदार किस्से करण को बताए। जीनत को लेकर नीतू ने खुलासा करते हुए ये बताया कि वो अपनी डाइट का खास ख्याल रखती थी। नीतू ने आगे कहा कि जीनत उस जमाने में भी आज की महिलाओं जैसी थी, बोल्ड और बेबाक। वो खान में योगर्ट जैसी चीज का इस्तेमाल करती थी। वैसे लोगों को ये एपिसोड काफी ज्यादा पसंद आया।

    Tags