Koffee With Karan Season 8: नीतू कपूर को था अपने ही चाचा ससुर पर क्रश, जीनत अमान को कपूर परिवार का ये शख्स भेजता था महंगे गिफ्ट्स

    नीतू कपूर ने किया अपनी लव लाइफ पर खुलासा, हैरान हो रह गयर करण जौहर और जीनत अमान

    Koffee With Karan Season 8: नीतू कपूर को था अपने ही चाचा ससुर पर क्रश, जीनत अमान को कपूर परिवार का ये शख्स भेजता था महंगे गिफ्ट्स

    कॉफ़ी विद करण सीजन 8 का नया प्रोमो सामने आ गया है। इस बार करण के शो पर गेस्ट बन कर पहुंची है गुजरे जमाने की दो बेहतरीन एक्ट्रेसेज जीनत अमान और नीतू कपूर। दोनों अपने अलग अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। करण के इस सीजन में इन दोनों एक्ट्रेसेज को काउच पर बैठा देख फैंस एक्साइटेड गये हैं। वहीं अपने जमाने की ये लीडिंग एक्ट्रेस जिंदगी के राज़ खोलती नज़र आ रही हैं।

    प्रोमो में देखा जा सकता है कि कैसे नीतू कपूर अपनी फेवेरेट एक्ट्रेस को स्टाइल और सेक्सीनेस की दूकान बता रही हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि उन्हें अपने चाचा ससुर शशि कपूर पर क्रश था। ये जानने के बाद करण जौहर भी हैरान हो गये। दूसरी तरह जीनत अमान ने खुलासा किया कि उन्हें जो गिफ्ट का बॉक्स मिला था वो नीतू के यानी कपूर परिवार के किसी सदस्य से मिला था। हालांकि, एक्ट्रेस ने नाम का खुलासा नहीं किया। इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।

    बता दें, जीनत और नीतू कपूर ने 70 के दशक में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। दोनों एक्ट्रेस यादों की बारात, धरम वीर, हीरा लाल पन्ना लाल जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। गुजरे जमाने की ये दोनों एक्ट्रेस अब करण के शो पर अपने दिल के राज़ खोलने वाली हैं जो सालों से बंद हैं।

    कॉफ़ी विद करण के इस सीजन कई ऐसे गेस्ट आये जिनके बारे में जानने के लिए फैंस एक्साइटेड थे। पिछले एपिसोड में जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर पहली बार किसी टॉक शो पर साथ में नज़र आये थे। इसके आलावा विक्की कौशल, कियारा अडवाणी का एपिसोड को ऑडियंस ने सबसे ज्यादा पसंद किया। साथ ही इस सीजन में भी कई ऐसी कंट्रोवर्सी हुई जो खबरों की हैडलाइन बनी।

    Tags