Arjun Vailly Song: एनिमल के नए गाने में मौत का खूनी खेल खेलते दिखे रणबीर कपूर, वीडियो देखकर कांपी फैंस की रूह

    कुछ देर पहले ही फिल्म एनिमल का नया गाना अर्जुन वेली का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में रणबीर कपूर एक दम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

    Arjun Vailly Song: एनिमल के नए गाने में मौत का खूनी खेल खेलते दिखे रणबीर कपूर, वीडियो देखकर कांपी फैंस की रूह

    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' बीते काफी समयसे सुर्खियों में बनी हुई है। रिलीज से पहले ही फिल्म 'एनिमल' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। मेकर्स भी ये बात अच्छे से जानते हैं। यही वजह है जो मेकर्स फिल्म 'एनिमल' के बज्ज को भुनाने में लगे हुए हैं। इसी बीच फिल्म 'एनिमल' के मेकर्स ने एक नया गाना रिलीज करके सनसनी मचा दी है। कुछ देर पहले ही फिल्म 'एनिमल' के गाने अर्जुन वेली को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में रणबीर कपूर एक दम गैंस्टर अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

    अर्जुन वेली गाने में रणबीर अपने दुश्मनों को अच्छे से पटखनी देते दिख रहे हैं। फिल्म 'एनिमल' का ये गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच छा गया है। यही वजह है जो कुछ समय में ही ये गाना फैंस की जबान पर चढ़ गया है। इस गाने की सफलता को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म 'एनिमल' भी हिट होने वाली है। अर्जुन वेली गाने ने फैंस के उत्साह तो सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 

    बता दें अर्जुन वेली गाने के रिलीज से ठीक पहले रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में अर्जुन वेली के गाने की झलक बुर्ज खलीफा पर दिखाई थी। इस दौरान रणबीर कपूर भी दुबई में बुर्ज खलीफा देख रहे थे। मौका मिलते ही रणबीर कपूर ने दुबई में अपनी फिल्म एनिमल को जमकर प्रमोट किया। रणबीर कपूर के साथ फिल्म के बाकी सितारे भी बुर्ज खलीफा देखने पहुंचे थे। यहां पर बॉबी देओल ने भी रणबीर कपूर के साथ खूब पोज दिए। 

    बुर्ज खलीफा की वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद ही फिल्म एनिमल के इस गाने को रिलीज कर दिया गया है। बता दें मेकर्स को फिल्म एनिमल से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। 

    Tags