Shark Tank: अशनीर ग्रोवर से पेरिस में टकरा गए अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस को देखते ही बोलने लगे फ्रेंच

    अशनीर ग्रोवर की मुलाकात हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा से पेरिस में हुई। इससे जुड़ी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। 

    Shark Tank: अशनीर ग्रोवर से पेरिस में टकरा गए अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस को देखते ही बोलने लगे फ्रेंच

    एक्टर अर्जुन कपूर इस वक्त अपना 37वां जन्मदिन पेरिस मनाने के लिए गए हैं। इसमें उनका साथ मलाइका अरोड़ा भी देती हुई नजर आई हैं। वहां पर दोनों की मुलाकात शार्क टैंक के अशनीर ग्रोवर से हुई। जोकि भारतपे के पूर्व सह-संस्थापक थे। अशनीर इस वक्त अपने परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। अर्जुन और मलाइका के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें खुद अशनीर ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। 

    पहली जो तस्वीर अशनीर ने शेयर की है। उसमें वो अर्जुन और मलाइका के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अशनीर ने लिखा-, “Rendezvous avec बर्थडे बॉय @arjunkapoor and ravishing @malaikaaroraofficial a Paris। ‘ट्रेस जेंटिल एट ट्रेस जोली’! (वे बहुत दयालु और मधुर हैं)।” तस्वीर में जहां एक्टर ब्लू कलर की टी शर्ट और ब्लैक रंग की डेनिम के साथ ब्लैक जूत पहने हुए दिखाई दिए। वहीं, मलाइका ने येलो कलर की बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी।

    अशनीर के कई फैंस उनके पोस्ट पर फनी कमेंट्स करते हुए नजर आए हैं। एक फैन ने लिखा, ‘वाह… मैं आज सुबह ही सोच रहा था कि पेरिस में कपल आपसे टकरा सकता है। यह वास्तव में अच्छा है!” दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “सर, आप और यह लोग? ‘डोगलपन’ हो गया ये।” एक और फैन ने कहा, “आप हमेशा कहते हैं कि आप हिंदी में बोलते हैं, लेकिन मलाइका को देखते ही आपने फ्रेंच में बोलना शुरू कर दिया। एक ने यह भी कमेंट लिखा गया है, 'पहली बार आपको इतना मुस्कुराते हुए देखा है।”इतना ही नहीं अशनीर ने अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक और पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वो मुस्कुराते हुए नजर आएं।

    Tags