भारती सिंह से ज्यादा फेमस है उनका बेटा गोला, तस्वीर क्लिक करवाने के लिए उमड़ी भीड़

    कॉमेडियन भारती सिंह अपने बेटे गोला के साथ जब गोवा से वापस लोट रही थी तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। उस दौरान भारती से ज्यादा लोग गोला के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते दिखाई दिए।

    भारती सिंह से ज्यादा फेमस है उनका बेटा गोला, तस्वीर क्लिक करवाने के लिए उमड़ी भीड़

    भारत की सबसे बेस्ट कॉमेडियन क्वीन हम भारती सिंह को कह सकते हैं। वहीं, उनके पति हर्ष लिम्बाचिया एक बहुत अच्छे राइट हैं। ये दोनों कपल अपने आप में बेहद ही मस्त है। सबसे ज्यादा मस्त तो इनका बेटा गोला उर्फ लक्ष्य सिंह लिम्बाचिया है। क्यूटनेस के मामले में इनका बेटा कई बड़े-बड़े सेलेब्स के बच्चों को भी मात दे सकता है। भारती और हर्ष से ज्यादा लोगों के बीच गोला के लिए लोगों के मन में प्यार है। इससे जुड़ा एक बड़ा सबूत हाल ही में सामने आया है, जिसमें गोवा से लोटते वक्त गोला जब अपनी मां भारत सिंह के साथ थे तो लोगों ने उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए उन्हें घेर लिया। 

    दरअसल फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे भारती सिंह अपने बेटे गोला को साथ में लिए हुए हैं। गोला को देखकर लोगों की भीड़ उमड़ गई। सभी लोग भारती सिंह से ज्यादा उनके बेटे गोला के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए बेताब होते हुए दिखाई दिए। इसके बाद वीडियो में भारती सिंह की बहन गोला को पैदल चलवाती हुई दिखाई दी। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ हर्ष और भारती के बेटे गोला सिंह का वीडियो। 

    गोला को देखकर खुश हुए फैंस

    भारती सिंह और गोवा का ये वीडियो उस वक्त का है जब वो गोवा से वापस आ रही थी। गोला के इस वीडियो पर फैंस दिल वाली इमोजी शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिखा कि गोला बहुत क्यूट है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- ये लड़की बिना किसी हेटर के हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर्ष और भारती दोनों 3 अप्रैल 2022 को गोला के माता-पिता बने थे।

    Tags