Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में जाएगी बिग बॉस 17 की ये हसीना?

    रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 से आया बड़ा अपडेट, बिग बॉस 17 से ये कंटेस्टेंट ले सकती है हिस्सा

    Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में जाएगी बिग बॉस 17 की ये हसीना?

    सलमान खान का शो बिग बॉस 17 इन दिनों काफी चल रहा है। हर बार ये कंट्रोवर्शियल शो आता है और कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल मचता है। फिलहाल घर में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार, अरुण महाशेट्टी, मुनव्वर फारुकी, आयशा खान, मन्नारा चोपड़ा, ईशा मालविया और समर्थ जुरेल अपना अपना गेम खेल रहे हैं। बिग बॉस के बाद लोगों को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का इंतजार रहता है। बिग बॉस इस महीने के अंत में खत्म होगा और इससे पहले खतरों के खिलाड़ी शो से अपडेट्स आने शुरू हो गए हैं।  

    टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सना रईस खान रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 14 में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनसे शो के लिए कॉन्टैक्ट किया गया है और वो भी शो के लिए हामी भरने की योजना बना रही हैं। हालांकि, अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है।

    बिग बॉस 28 जनवरी को खत्म हो जाएगा और उसके बाद सभी को खतरों के खिलाड़ी का इंतजार रहेगा। स्टंट आधारित रियलिटी शो के भी बड़ी संख्या में फैंस हैं। पिछले सीज़न में, हमने डिनो जेम्स को शो जीतते हुए देखा था जबकि अरिजीत तनेजा शो के पहले रनर अप के रूप में उभरे थे। खतरों के खिलाड़ी में पिछली बार बिग बॉस से भी कुछ सदस्यों को लिया गया था। जैसे शिव ठाकरे और अर्चना गौतम।

    इस बार देखना होगा कि बिग बॉस से और किस किस को मौका मिलता है। घर में तो फिलहाल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई छाई हुई है। वहीं मुनव्वर और आएशा भी अपना पूरा गेम खेल रहे हैं। अभिषेक तो निकल भी गए थे। लेकिन उन्हें दोबारा चांस मिल गया है। जबकि घर में ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल भी एंटरटेन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

    Tags