डांस दीवाने जूनियर: 8 साल के आदित्य पाटिल बने शो के विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख रुपये का चेक

    डांस दीवाने जूनियर का रविवार के दिन ग्रैंड फिनाले आया था, जिसमें आदित्य पाटिल विनर बनकर सबके सामने आए हैं। उन्होंने अपने दादा जी का सपना पूरी लगन के साथ पूरा किया। 

    डांस दीवाने जूनियर: 8 साल के आदित्य पाटिल बने शो के विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख रुपये का चेक

    कलर्स टीवी का एक डांस रियलिटी शो इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ था, जिसका नाम है डांस दीवाने जूनियर। इस शो के पहले सीजन का विनर रविवार रात को घोषित कर दिया गया। मुंबई के रहने वाले 8 साल के आदित्य पाटिल इस शो के विनर साबित हुए। शुरू से ही आदित्य गैंग प्रतीक का पार्ट रहे थे। पूरे सीजन उन्हें ट्रेन करने का काम कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर ने किया था। ग्रैंड फिनाले में आदित्य पाटिल को कड़ी टक्कर देने का काम तुषार शेट्टी ने किया था, लेकिन ऑडियंस से ज्यादा वोट मिलने की वजह से आदित्य विनर बन गए। उन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ 20 लाख रुपये इनाम में मिले हैं।

    8 साल के नन्हे आदित्य बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने अपने 8 पैक्स को भी एक्टर की फिल्मों के नाम दिए हैं। शो की शुरुआत में ही आदित्य अपने डांस का जलवा टाइगर श्रॉफ के सामने बिखेरते हुए दिखाई दिए। एक्टर ने भी उनके डांस की जमकर तारीफ की थी। यहां तक की उन्होंने एक्टर की फिल्म हीरोपंती में उनकी स्टाइल के हिसाब से अपने बाल कटवाएं हैं।

    दादा जी को थ्री पीस फॉर्मल सूट में देखकर हैरान हुए आदित्य

    अपनी जीत का श्रेय आदित्य अपने दादा जी को देते हैं। डांस के लिए आदित्य का पूरा परिवार मुंबई में शिफ्ट हुआ था। शुरुआती दिनों में वो गुजरात में रह करते थे। आदित्य की डांस ट्रेनिंग में किसी भी तरह की कमी ना रहे उसके लिए उनके दादा जी केले बेचा करते थे। आदित्य के दादा-दादी जी ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बने थे। इस खास मौके पर उनके दादा जी थ्री पीस फॉर्मल सूट पहने हुए नजर आएं। उन्हें ये तोहफा रणबीर कपूर की तरफ से दिया गया था। इस खास मौके पर आदित्य के दादाजी भी काफी भावुक नजर आएं। वैसे ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि आदित्य ने अपने दादा जी का सपना पूरा करने में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी है।

    Tags