डांस दीवाने जूनियर के सेट पर मां नीतू कपूर को नचाते दिखें रणबीर कपूर, पिता के गानों से जीता दिल

    डांस दीवाने रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले शनिवार रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर दिखाया जाएगा। इसी से जुड़ा एक वी़डियो इस वक्त सामने आया है, जिसमें नीतू कपूर और रणबीर कपूर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

    डांस दीवाने जूनियर के सेट पर मां नीतू कपूर को नचाते दिखें रणबीर कपूर, पिता के गानों से जीता दिल

    एक्टर रणबीर कपूर और वाणी कपूर हाल ही में फिल्म शमशेरा का प्रमोशन करने के लिए डांस दीवाने जूनियर के सेट पर पहुंचे थे। जहां दोनों इस शो के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनते हुए नजर आएं। ग्रैंड फिनाले से जुड़े हुए एपिसोड़ को कल यानी शनिवार रात 10:30 बजे लोगों को दिखाया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद कलर्स टीवी ने एक वीडियो शेयर करके दी है। उस वीडियो में एक्टर ऋषि कपूर को याद करते हुए उनकी पत्नी नीतू कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर नजर आएं। दोनों ने ऋषि कपूर को याद करते हुए उनकी फिल्म के गानों पर जमकर डांस किया। 

    दरअसल कलर्स टीवी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में पहले नजर आता है कि रणबीर कपूर अच्छा से डांस के लिए अपनी मां नीतू कपूर की तरफ हाथ बढ़ाते हुए नजर आते हैं। अपने बेटे को ऐसा करता देखकर नीतू कपूर हैरान रह जाती है। इसके बाद डांस दीवाने जूनियर के सारे छोटे-छोटे कंटेस्टेंट्स उनका साथ देते हुए दिखाई देते हैं औऱ एक शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। इस दौरान नीतू कपूर और रणबीर कपूर जमकर और दिल खोलकर डांस करते हैं। इस बात की झलक खुद आपको इस वीडियो में साफ नजर आ जाएगी। 

    वीडियो में जहां नीतू कपूर ग्रीन एंड ब्लैक कलर की साड़ी पहने हुई दिखाई दीं। वहीं, रणबीर कपूर ब्लैक ड्रेस में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर की ये फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी। इससे पहले रणबीर भी जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त भी लीड रोल मे हैं। उनके किरदार का शुद्ध सिंह है। उनका खूंखार कैरेक्टर है। रणबीर कपूर इसके अलावा अपने पिता बनने जा रहे की खबर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जबसे उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने इस बात की घोषणा की है कि वो मां बनने जा रही हैं। तभी से उन्हें लोग बधाई संदेश दे रहे हैं।

    Tags