वेडिंग एनिवर्सरी पर विवेक दहिया संग रोमांटिक हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, तस्वीरों ने जीता दिल

    एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाते हुए दिखाई दिए। फैंस उन तस्वीरों को देखकर काफी खुश होते दिखाई दे रहे हैं। 

    वेडिंग एनिवर्सरी पर विवेक दहिया संग रोमांटिक हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, तस्वीरों ने जीता दिल

    दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे अच्छी एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। जब उनकी एक्टर विवेक दहिया के साथ शादी हुई थी तो उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए थे। दिव्यांका और विवेक दहिया हाल ही में अपनी शादी की एनिवर्सरी मनाते हुए मालदीव में दिखाई दिए। इस कपल ने किस तरह से अपनी जिंदगी का ये खास पल सेलिब्रेट किया है, उससे जुड़ी झलक खुद एक्ट्रेस ने फैंस के बीच शेयर की है। उन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी छठी शादी की सालगिरह से एक दिन पहले गुरुवार को मालदीव के लिए रवाना हो गए थे। विवेक और दिव्यांका ने अपनी शादी के 6 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने मालदीव से अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- , “6 साल पहले मुझे प्यार करने का मौका देने के लिए थैंक यू, हैप्पी एनिवर्सरी विव!♥️ PS: एनिवर्सरी एकदम रोमांटिक होनी चाहिए!”

    लेडीलव के लिए विवेक दहिया ने लिखा स्पेशल नोट

    इसके अलावा विवेक ने भी अपनी लेडीलव के लिए एक स्पेशल नोट लिखा, “6 साल बीत चुके हैं, हमें कभी पता ही नहीं चला। यह आपका जादू और आपके लिए मेरा प्यार है, जो हमें इस साहसिक कार्य में बचाए रखता है। मैं दुनिया में किसी भी चीज़ के लिए इसका व्यापार नहीं करूंगा. यह एक वादा है।” आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी और पहली नजर में ही एक्ट्रेस को विवेक अपना दिल दे बैठे थे। दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझने लगे और बाद में फिर कपल ने 8 जुलाई 2016 को गुपचुप शादी कर ली थी।

    Tags