दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी की अफवाह फैलाने वालों को दिया मुंह तोड़ जवाब, मोटी कहने पर खौला खून

    एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को कुछ लोग ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे थे। एक्ट्रेस ने इसका जवाब एक वीडियो को शेयर करते हुए जबरदस्त तरीके से दिया है। 

    दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी की अफवाह फैलाने वालों को दिया मुंह तोड़ जवाब, मोटी कहने पर खौला खून

    टेलीविजन की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिनका थोड़ा सा वजन बढ़ता नहीं की वो ट्रोल होना शुरू हो जाती है। दिव्यांका त्रिपाठी भी उन सेलेब्स में से एक हैं, जिन्हें फैंस किसी न किसी मुद्दे पर ट्रोल करते रहते हैं। एक्ट्रेस एक बार नहीं बल्कि कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी है। कुछ वक्त पहले दिव्यांका त्रिपाठी को उनके मोटापे के लिए मजाक का पात्र बनना पड़ा था। कुछ लोगों ने तो ये तक पूछा डाला कि क्या वो मां बनने वाली हैं? वही, हेटर्स की नफऱत देखकर दिव्यांका त्रिपाठी ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने लोगों करार जवाब दिया है। 

    अपने डांस का एक वीडियो शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, 'मैं इस समय जमकर डांस कर रही हूं। मेरे पेट फ्लैट नहीं है। अब दोबारा मुझसे मत पूछना कि मैं प्रेग्नेंट हूं क्या? मुझे ये भी बताने की जरूरत नहीं है कि मैं मोटी हूं। पहले ट्रोलिंग होने के बाद मैं अपनी पोस्ट को डिलीट कर देती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आप सभी लोगों को अपनी घटिया सोच बदलनी पड़ेगी।' इसके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी बात में लिखा, 'मुझे अब लोगों के घटिया कमेंट से कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे बॉडी वेट को एक इश्यू बना दिया गया है। ये वहीं लोग है जो मोटापे में मेरे से भी आगे चल रहे हैं। कुछ बेवकूफ लोग लिखने से पहले एक बार जरा भी नहीं सोचते हैं। मुझे ऐसे लोगों पर हंसी आ रही है। मैं खुलकर जिंदगी जीना चाहती हूं।'

    इसके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी इस बात का भी दावा किया 'मैंने बहुत से लोगों को ब्लॉक मारा है जिनका दिमाग गंदा है। अगर आप लोग गंदे हैं तो मैरे अंदर के डेविल भी अभी जिंदा है।' वैसे दिव्यांका त्रिपाठी की फैंस फॉलोइंग इतनी है कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि एक्ट्रेस किस तरह से नजर आ रही हैं। उन्हें बस उनसे प्यार है।

    Tags