ये रिश्ता क्या कहलाता है: एक एपिसोड के इतने कम चार्ज करते हैं हर्षद चोपड़ा, जानकर आ जाएगी दया

    एक्टर हर्षद चोपड़ा इस वक्त सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में बतौर डॉक्टर अभिमन्यु बिरला का रोल निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है एक एपिसोड के वो कितने चार्ज करते हैं। 

    image

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इस वक्त लोगों को लुभाने का काम बखूबी तरीके से करता हुआ दिखाई दे रहा है। टीवी टीआरपी की लिस्ट में भी इस सीरियल ने अच्छी खासी अपनी जगह बनाई हुई है। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचाने का काम उनके स्टार्स करते हुए दिखाई दिए। इस लिस्ट में एक्टर हर्षद चोपड़ा का नाम भी शामिल है। उनकी बॉडी ही नहीं बल्कि लुक के साथ-साथ फैंस उनकी एक्टिंग के भी दीवाने हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर इस सीरियल में काम करने के एक एपिसोड के कितने चार्ज करते हैं। नहीं तो चलिए आइए हम आपको बताते हैं यहां। 

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में डॉ. अभिमन्यु बिरला के किरदार के लिए पहचाने जाने वाले हर्षद चोपडा अपनी एक्टिंग और लुक के चलते प्रति एपिसोड अच्छी खासी फीस लेते हैं। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक टैलेंटेड एक्टर सीरियल में अपने रोल के लिए प्रति एपिसोड 60,000 रुपये से 70,000 रुपये की फीस चार्ज करते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। इससे यही चीज साबित होती है कि हर्षद शोबिज की दुनिया के भरोसेमंद एक्टर्स में से एक हैं। इंडस्ट्री में उनकी सफलता और मांग उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

    हर्षद चोपड़ा ने लेफ्ट राइट लेफ्ट के साथ इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। कैडेट अली बेग के अपने रोल के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था। शो में उन्हें 'उसूल भाई' कहा जाता था, क्योंकि सीरियल में उनका कैरेक्टर काफी ईमानदार था। इसके बाद उन्होंने अंबर धारा, किस देश में है मेरा दिल, तेरे लिए, धर्मपत्नी, सौभाग्यवती भव, हमसफ़र और बेपनाह जैसे कई लोकप्रिय सीरियल में काम किया था। वैसे हर्षद चोपड़ा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भी लोगों के बीच हमेशा बने रहते हैं। लोग उनकी जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। 

    Tags