दुबई में ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं निया शर्मा, खुद ही शेयर किया वीडियो

    निया शर्मा ने पहनी रिवीलिंग ड्रेस, ऊप्स मोमेंट का हो गईं शिकार

    दुबई में ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं निया शर्मा, खुद ही शेयर किया वीडियो

    ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ सीरियल से फेम पाने वालीं टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अकसर ही अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। वो इन दिनों दुबई मे हैं और जमकर एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने दुबई से अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसके अलावा उनकी एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें एक्ट्रेस ने सबके पसीने छुड़ा दिया हैं।

    निया शर्मा ने दुबई के बुर्ज खलीफा से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ऑलिव ग्रीन कलर की रिवीलिंग ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उनकी ये वीडियो 154वें फ्लोर पर शूट की गई है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में इतनी रिवीलिंग ड्रेस पहनी है कि वो खुद ही ऊप्स मोमेंट का शिकार होते नजर आ रही हैं। निया अपनी रिवीलिंग ड्रेसेस के चलते कई बार ट्रोल हो चुकी हैं क्योंकि वो खुद भी कई बार इन कपड़ों में असहज महसूस करते नजर आई हैं।

    निया ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''जब एक रैंडम ट्रिप इस तरह से दिखे।'' आगे उन्होंने बताया कि ये दुबई के बुर्ज खलीफा का 154वां फ्लोर है। लोगों ने उन्हें इस ड्रेस के लिए ट्रोल किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''दीदी वो कपड़ों पहनके एहसान क्यों कर रही हो?'' कुछ ने तो निया को अनफॉलो करने की धमकी दी है। हालांकि उनके फैंस की भी कमी नहीं है। उन्होंने वीडियो में निया शर्मा की स्माइल की तारीफ भी की है।

    पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल

    निया शर्मा को कुछ दिन पहले एक इवेंट में ब्लैक कलर की रिवीलिंग ड्रेस में देखा गया था जब निया शर्मा अपनी ड्रेस को बार बार एडजेस्ट करते नजर आई थीं। निया शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले एक्ट्रेस हनी सिंह की म्यूजिक वीडियो सोल में नजर आई थीं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्हें फिटनेस के लिए भी अवॉर्ड मिला है। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी वीडियो शेयर करती रहती हैं।

    निया शर्मा 'एक हजारों में मेरी बहना है' के अलावा 'जमाई राजा', 'नागिन', 'इश्क में मरजावां' और 'मेरी दुर्गा' नाम की सीरियल्स में काम किया है। 

    Tags