स्टार प्लस के इस सीरियल में फिर से दिखेगी सई, वीडियो शेयर कर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

    एक्ट्रेस आयशा सिंह ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही है। वो नए सीरियल में नजर आने वाली है। 

    स्टार प्लस के इस सीरियल में फिर से दिखेगी सई, वीडियो शेयर कर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

    स्टार प्लस चैनल पर बातें कुछ अनकही सी के बाद एक नए सीरियल की शुरुआत होने जा रही है। सीरियल का नाम है उड़ने की आशा। इस सीरियल में कंवर ढिल्लों और नेहा हरोसा लीड रोल निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इन दोनों स्टार्स के साथ एक्ट्रेस आयशा सिंह भी दिखाई देने वाली है। जी हां, आपको आयशा सिंह भी इस सीरियल के लीड स्टार्स के साथ काम करती हुई दिखाई देंगी। पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि आयशा सिंह नागिन 7 में नजर आ सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उल्टा सीरियल गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस आयशा सिंह उड़ने की आशा में सीरियल में दिखाई देने वाली है। 

    दरअसल आयशा सिंह ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में आयशा सिंह साड़ी पहने पहले ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही वो बेहद ही प्यारे तरीके से तैयार होती हुई नजर आ रही हैं। उनकी स्माइल ने फैंस का दिल जीतने का काम बखूबी तरीके से किया है। वीडियो में आयशा सिंह सीरियल उड़ने की आशा में नजर आने वाले स्टार्स कंवर ढिल्लों और नेहा हरोसा संग दिखाई दे रही हैं। इन दोनों स्टार्स के साथ आयशा सिंह फुल मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर आयशा सिंह का शेयर किया गया वीडियो।

    आयशा सिंह को फिर से देखकर खुश हुए फैंस

    वीडियो में आयशा सिंह सीरियल उड़ने की आशा को प्रमोट करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, फैंस भी वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपने कहा है तो हम ये सीरियल जरूर देखेंगे। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया- आप बहुत ही प्यारी लग रही हैं। आपको फिर से स्क्रीन पर देखकर हम काफी खुश हैं। 

    Tags