शार्क टैंक इंडिया का आ रहा है सीजन 3, जल्द ही ऑफिशियली होगा अनाउंस

    शॉर्क टैंक इंडिया 3 का होने वाला है आगाज, क्या फिर बदले जाएंगे जज?

    शार्क टैंक इंडिया का आ रहा है सीजन 3, जल्द ही ऑफिशियली होगा अनाउंस

    शॉर्क टैंक इंडिया एक ऐसा शो है जहां नए नए स्टार्टअप और बिजनेस आइडियाज लेके लोग आते हैं और शार्क जजेस से उनके बिजनेस में पैसा लगाने के लिए बोलते हैं। ऑरिजनली ये शो अमेरिका है और इंडिया में इसका कॉन्सेप्ट अपनाया गया है। इंडिया में पहली बार शार्क टैंक इंडिया को सोनी टीवी पर 20 दिसंबर 2021 को टेलीकास्ट किया गया था। शो को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

    इसके बाद दूसरा सीजन भी आया और उसमें भी लोगों को काफी मजा आया। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने फैसला किया है कि वो इस शो को आगे बढ़ाएंगे। यानी अब शॉर्क टैंक इंडिया का सीजन 3 भी आएगा। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक शॉर्क टैंक इंडिया 3 आना कंफर्म है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी तैयारी शुरू हो जाएगी और ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी किया जाएगा। 

    शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन के तमाम जजेस दूसरे सीजन में थी। जैसे बोट के संस्थापक अमन गुप्ता, लेंसकार्ट के पीयूष बंसल, शुगर की विनीता सिंह, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की नमिता थापर और शादी डॉट कॉम के अनुपम मित्तल। लेकिन पहले सीजन के अशनीर ग्रोवर (पूर्व में भारत पे के फाउंडर), और मामा अर्थ की गजल अलग सीज़न 2 में नजर नहीं आए थे। उनकी जगह कार देखो डॉट कॉम के अमित दिखाई दिए थे।

    इस शो को उत्साही प्रशंसकों द्वारा न केवल हर एपिसोड में प्रदर्शित होने वाली दिलचस्प व्यावसायिक अवधारणाओं के लिए बल्कि शो के करिश्माई जजों उर्फ शार्क के कारण भी फॉलो किया जाता रहा है। अशनीर ग्रोवर सबसे पसंदीद शॉर्क रहे हैं। उन्हें तो आज भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। वो अब एमटीवी रोडीज में भी नजर आएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ा ली है।

    क्या आप उत्साहित हैं कि शो सीजन 3 के लिए वापस आ रहा है?

    Tags