Shark Tank India 3: ज़ोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने मैक्सिकन मॉडल संग की शादी, यहां मनाया हनीमून

    दीपिंदर गोयल की पत्नी खूबसूरती के मामले मेंं अनुपम मित्तल की एक्ट्रेस बीवी को छोड़ती है पीछे 

    Shark Tank India 3: ज़ोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने मैक्सिकन मॉडल संग की शादी, यहां मनाया हनीमून

    शार्क टैंक इंडिया 3 में नजर आने वाले ज़ोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल शादी के बंधन में बंध गये हैं। रिपोर्ट की माने तो शार्क दीपिंदर ने मैक्सिको की रहने वाली पूर्व मॉडल ग्रेसिया मुनोज से शादी की है। ग्रेसिया भी बिज़नस की दुनिया में एक्टिव हैं और एक लक्ज़री ब्रांड के ओनर हैं। ये ब्रांड खुद ग्रेसिया ने स्टार्ट किया था। दीपिंदर और ग्रेसिया ने एक महीने पहले शादी कर चुके हैं। दोनों फ़रवरी में हनीमून से वापस लौटे हैं। दीपिंदर और ग्रेसिया ने अपनी शादी छुपाये रखी थी। हालांकि, अब इनके रिश्ते का खुलासा हो गया है।

    ज़ोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कई पिचर्स के साथ इंवेस्टमेंट भी की है। शो पर उनके बर्ताव को ऑडियंस पसंद कर रही है। ऐसी उम्मीदें हैं कि दीपिंदर अगले शो का हिस्सा भी बने नजर आयेंगे।

    दीपिंदर ने साल 2008 में ज़ोमैटो की शुरुआत की थी। सफलता मिलने में देरी लगी लेकिन आज ज़ोमैटो देश का सबसे बड़ा फ़ूड सप्लाई ब्रांड है। इसके साथ ही दीपंदर शार्क टैंक इंडिया से जुड़ कर भी अपनी कमाई में इजाफा कर रहे हैं।

    Tags