फिर विवादों में घिरे हनी सिंह, मारपीट और किडनैपिंग का मामला हुआ दर्ज

    हनी सिंह पर लगे मारपीट और किडनैपिंग के आरोप, जानिए पूरा मामला

    फिर विवादों में घिरे हनी सिंह, मारपीट और किडनैपिंग का मामला हुआ दर्ज

    हनी सिंह अकसर विवादों में फंस जाते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही मामला आया है। हनी सिंह पर किडनैपिंग और मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। ये मामला मुंबई में विवेक रमन नाम के शख्स ने हनी सिंह और उनके साथियों पर दर्ज कराया है। एक इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने हनी सिंह और अन्य के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि शहर के उपनगरों में स्थित मुंबई का एक होटल।

    मुंबई पुलिस ने बताया, "इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने हनी सिंह और अन्य के खिलाफ अपहरण, बंदी बनाकर रखने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है।" पुलिस ने कहा कि विवेक ने आरोप लगाया कि हनी सिंह ने उसका अपहरण किया और उसे बंदी बना लिया और शहर के उपनगरीय इलाके में स्थित मुंबई के एक होटल में उसके साथ मारपीट की।

    19 अप्रैल को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता रमन ने 15 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में गायक के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। 

    शिकायतकर्ता ने बीकेसी पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कार्यक्रम रद्द होने से हनी सिंह और उसके साथी नाराज हो गए, जिन्होंने बाद में उनका अपहरण कर लिया और उन्हें मुंबई के एक होटल में बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने कहा कि विवेक ने हनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने और गायक और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    हनी सिंह पिछले कुछ टाइम से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों मे हैं। पिछले साल उनके डिवोर्स की खबर सामने आई। बाद में उनका टीना थडानी के साथ नाम जुड़ा। दोनों एक साल तक रिलेशन में रहे और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

    Tags