हनी सिंह ने लाइव कॉन्सर्ट के वक्त किया सफाई कर्मचारी संग डांस, देखकर फैंस का दिल हुआ खुश

    रैपर और सिंगर हनी सिंह इस वक्त लोगों के बीच अपने एक वीडियो के चलते सुर्खियों में बने हुए है, जिसमें वो एक सफाई कर्मचारी संग डांस करते दिखे हैं। 

    हनी सिंह ने लाइव कॉन्सर्ट के वक्त किया सफाई कर्मचारी संग डांस, देखकर फैंस का दिल हुआ खुश

    रैपर और सिंगर हनी सिंह अपने नए एल्बम हनी 3.0 की रिलीज़ से पहले जयपुर में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्में देते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने सभी के साथ जमकर मस्ती की और अपने गानों से उनका दिल जीत लिया। कॉन्सर्ट के दौरान सफाई के लिए जो दो क्लीनिंग स्टाफ के मेंबर्स स्टेज पर आए, उनमें से एक को हनी सिंह ने स्टेज पर ही पकड़ लिया और उसे अपने साथ डांस करने लगे। हनी सिंह का ये अंदाज देख फैंस का दिल खुश हो गया। 

    कॉन्सर्ट का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें हनी सिंह ब्राउन कलर की टी-शर्ट और डेनिम में परफॉर्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही स्टेज पर दो सफाई कर्मचारी आए, उनमें से एक को हनी सिंह पकड़ लेते हैं और फिर अपने साथ डांस करने लगते हैं। अपने साथ हनी सिंह को ऐसा करता देख वो सफाई कर्मचारी बिल्कुल भी नहीं शर्माता। वो उल्टा हनी सिंह के साथ जमकर मस्ती करने लगता है। आप भी यहां देखिए हनी सिंह और क्लीनिंग स्टाफ से जुड़ा वायरल होता हुआ वीडियो यहां।

    हनी सिंह के इस वायरल होते हुए वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है यार। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- पुराने दिन याद आ गए। वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- क्या परफॉर्मेंस है यार। इसके अलावा कुछ यूजर्स तो हनी सिंह की इस परफॉर्मेंस पर दिल खोलकर अपना प्यार लुटाते हुए दिखाई दिए हैं। 

    हनी सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री में वापस आ गए हैं और इस वक्त वो अपने नए एल्बम का प्रमोशन कर रहे हैं। वह अपने 2014 के एल्बम देसी कलाकार की रिलीज़ के बाद एक लंबे ब्रेक पर थे। उन्होंने कुछ फिल्मों के लिए कुछ गाने गाए लेकिन सुर्खियों से दूर रहे। उन्होंने इस पीरियड के दौरान मानसिक मुद्दों के साथ अपने संघर्ष के बारे में बात की है।

    Tags