अरविंद अकेला कल्लू ने इस गाने से ठंड में भी बढ़ा दी गर्मी, काजल यादव संग लगाए ठुमके

    अरविंद अकेला कल्लू का गाना हाजिर बा रुप के खजान इस वक्त लोगों के बीच काफी हिट हो रहा है। गाने में काजल यादव के साथ वो काफी कमाल के लग रहे हैं। 

    अरविंद अकेला कल्लू ने इस गाने से ठंड में भी बढ़ा दी गर्मी, काजल यादव संग लगाए ठुमके

    भोजपुरी के कई स्टार्स ऐसे हैं जिनके गाने और फिल्मे लोगों को खुब पसंद आते हैं। इस लिस्ट में एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नाम भी शामिल है। वो हाल ही में अपनी फिल्म आन बान शान की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उन्हें काजल यादव के साथ कैमिस्ट्री शेयर करते हुए देखा गया था। अब इस फिल्म के गाने काफी धमाल मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस कमाल की जोड़ी का एक नया गाना हाजिर बा रुप के खजान रिलीज किया गया है। इस गाने को देखकर फैंस काफी झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    अरविंद अकेला कल्लू के गाने हाजिर बा रुप के खजाना को यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। अरविंद इस गाने में काजल यादव के साथ रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में एक्ट्रेस काफी कमाल की लग रही है। वो अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों की इस गाने में काफी तारीफ हो रही है। डांस के शानदार मूव्स भी फैंस को इस गाने में देखने को मिल रहे हैं। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। जमकर इस गाने को लोग काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां देखिए अरविंद अकेला कल्लू और काजल यादव का गाना हाजिर बा रुप के खजान। 

    इस गाने को अरविंद कल्लू के साथ इंदु सोनाली ने गाने का काम किया है। दोनों की गायिकी लोगों को काफी पसंद आई है। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव कवि ने लिखे हैं। म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। प्रोड्यूसर विनोद गुप्ता और अजय गुप्ता है। वहीं, डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री हैं। फैंस के गाने को देखकर कई कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 101% साफ और सुथरा गाना है। वाह वाह क्या बात है। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- शानदार गाना।

    Tags