'झाल' गाने में अरविंद अकेला कल्लू ने कर डाला 'झालमेल', नए साल पर फैंस को दिया ये गिफ्ट

    अरविंद के इस गाने ने 24 घंटे में क्रॉस किए 1 मिलियन व्यूज...

    'झाल' गाने में अरविंद अकेला कल्लू ने कर डाला 'झालमेल', नए साल पर फैंस को दिया ये गिफ्ट

    साल की शुरुआत हो गई है और भोजपुरी इंडस्ट्री से साल के दूसरे दिन ही गाने रिलीज होना शुरू हो गए हैं। भोजपुरी स्टार अरविंदा अकेला कल्लू ने अपना नया धमाकेदार गाना झाल रिलीज कर दिया है। इस गाने में एक्टर और सिंगर अरविंद कल्लू कमाल के दिख रहे हैं और बिंदास डांस कर रहे हैं। श्वेता मेहरा के साथ उनका इश्क लड़ाना पूरे गाने में चालू रहता है। काला चश्मा लगाए अरविंदा काफी कूल लग रहे हैं। वहीं श्वेता भी अपनी पूरी अदाएं दिखाते हुए बलखा रही हैं, जिस पर कल्लू भी अपना दिल हार बैठे हैं।

    झाल गाने की बात करें तो इसे अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पा राज के साथ मिलकर गाया है। गाने को जाहिद अख्तर ने लिखा है और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और पहले ही दिन ये गाना 1 मिलियन व्यूज पार करते दिखाई दे रहा है।

    शिल्पी और अरविंद के पिछले साल कई और भी गाने आए हैं। जिन्होंने यूट्यूब पर खूब धूम मचाया है। दोनों के गाने नाच रे पतरकी 2.0 ने पिछले साल 205 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए थे। इसके अलावा पिछले साल अरविंद के गाने 'मरद करिया बा', 'लाज लागे ला', 'झरेलिया के डांस' और 'जिंदगी बन गए हो तुम' को लोगों ने पिछले साल खूब सुना है। अब इस साल भी अरविंद का जलवा दिखने के लिए तैयार है। अभी तो बस शुरुआत है।

    अरविंद की बात करें तो वो शुरू से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में आना चाहते थे। उनके पिता चुनमुन चौबे भी भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा रह चुके हैं। अरविंद पवन सिंह को अपना आइडल मानते हैं और उनके जैसे ही शोहरत पाना चाहते हैं। अरविंद सबसे पहले 'मुर्गा बेचान बातें' नाम के गाने से फेमस हुए और इसके बाद तो उनकी किस्मत ही चमक गई। आज की तारीख में कल्लू भोजपुरी एंटरटेनमेंट के चहिते स्टार्स में से एक हैं।

    Tags