हनी सिंह का पत्नी शालिनी से 10 साल बाद हुआ तलाक, रैपर ने दी करोड़ो की एलिमनी

    रैपर और सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। शादी के 10 साल बाद इस कपल ने अपने रास्ते अलग किए हैं। 

    हनी सिंह का पत्नी शालिनी से 10 साल बाद हुआ तलाक, रैपर ने दी करोड़ो की एलिमनी

    संगीत की दुनिया से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। रैपर और सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। एलिमनी के तौर पर सिंगर ने अपनी पत्नी को 1 करोड़ रुपये दिए हैं। साल 2021 में शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद अब जाकर दोनों की राहे अलग हुई हैं। दोनों ने अपने 10 साल के रिश्ते को तोड़ दिया है।

    शुक्रवार, 9 सितंबर को हनी सिंह और शालिनी तलवार दिल्ली की साकेत कोर्ट में स्टेलमेंट की कार्यवाही के दौरान एलिमनी और भरण-पोषण के लिए समझौता करने पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर 1 करोड़ रुपये एलिमनी अपने पत्नी को दे रहे हैं। इस केस की अगली सुनवाई 20 सितंबर के दिन होने वाली है, जिसमे अगले प्रस्ताव को लेकर सुनवाई होगी। हनी सिंह की पत्नी ने उन पर यौन हिंसा, घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़ना का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने घरेलू हिंसा, महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के आधार पर 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी।

    वैसे आपको ये जानकार हैरानी होगी कि हनी सिंह की एक्स पत्नी शालिनी सिंह ने सिंगर के माता-पिता औऱ बहन पर शोषण करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने 160 पजों में अपने और हनी सिंह के हनीमून से जुड़ा एक गहरा राज खोला था। 

    हनी सिंह की और शालिनी की लव स्टोरी की शुरुआत स्कूल से शुरू हुई थी। सबसे पहले सिंगर की मुलाकात शालिनी तलवार से दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में हुई थी। जब हनी सिंह अपनी आगे की शिक्षा के लिए यूके गए तो इस जोड़े ने अपना लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप बनाए रखा। इसके बाद हनी सिंह 23 जनवरी, 2011 को दिल्ली के एक फार्महाउस में पारंपरिक सिख विवाह में तलवार के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। वैसे हनी सिंह की जो ये खबर सामने आई वो उनके फैंस के लिए काफी हैरान कर देने वाली साबित हुई है।

    Tags