तलाक के एक महीने बाद ही हनी सिंह की लाइफ में नए प्यार की एंट्री, फैंस बोले नई भाभी मिल गई
कुछेक महीनों पहले तलाक हुआ है। पूर्व पत्नी ने सिंगर पर घरेलू हिंसा, धोखा देना, शोषण करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसी स्थिति में दोनों का तलाक हो ही गया। लेकिन तलाक के कुछ ही समय बाद हनी की जिंदगी में फिर से प्यार की एंट्री हो गई है।
![तलाक के एक महीने बाद ही हनी सिंह की लाइफ में नए प्यार की एंट्री, फैंस बोले नई भाभी मिल गई तलाक के एक महीने बाद ही हनी सिंह की लाइफ में नए प्यार की एंट्री, फैंस बोले नई भाभी मिल गई](https://imagesv2.desimartini.com/images/202210/honey-singh-1666080635.jpeg?width=800&quality=50&impolicy=dm-20210112)
सिंगर-रैपर हनी सिंह एंटरटेनमेंट की दुनिया का बड़ा नाम है। सिंगर ने कई सुपरहिट गाने बनाए हैं जिन्हें खूब पसंद किया गया। हाल में सिंगर की निजी जिंदगी खबरों में बनी हुई थी। हनी सिंह और उनकी पूर्व पत्नी शालिनी तलवार का कुछेक महीनों पहले तलाक हुआ है। पूर्व पत्नी ने सिंगर पर घरेलू हिंसा, धोखा देना, शोषण करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसी स्थिति में दोनों का तलाक हो ही गया। लेकिन तलाक के कुछ ही समय बाद हनी की जिंदगी में फिर से प्यार की एंट्री हो गई है।
यो यो हनी सिंह की लाइफ में नए प्यार की एंट्री हुई है जिसकी एक झलक सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सिंगर के हाथों में किसी लड़की का हाथ नज़र आ रहा है। अब ये मिस्ट्री वुमन कौन है? दोनों तलाक से पहले रिश्ते में है और कितने समय से हैं? इनके जवाब अभी मिलना मुश्किल है। लेकिन हनी सिंह की सूनी जिंदगी में प्यार लौट आया है। हनी सिंह ने इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा है-'ये सिर्फ तुम्हारे और मेरे बारे में है।' इसके आगे सिंगर ने हमेशा साथ लिखा है।
हनी के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जबदरस्त कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-दूसरी शादी कर ही लो पाजी आप', दूसरे ने लिखा -नई भाभी, अन्य ने 'ये क्या आपका भी चक्कर चल गया।' अगले ने लिखा नई भाभी आ गई क्या।' कई लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें, हाल में हुए तलाक के बाद ही सिंगर ने अपना नया घर बसाने की प्लानिंग कर ली है।