करीना कपूर कर रही थीं योगा, आकर सिर पर लदने लगे छोटे नवाब

    करीना कपूर के लाडले अपनी मम्मी को योगा टाइम में ऐसे करते हैं डिस्टर्ब, देखिए ये क्यूट वीडियो

    करीना कपूर कर रही थीं योगा, आकर सिर पर लदने लगे छोटे नवाब

    करीना कपूर जितनी बड़ी फूडी हैं, वो उतना ही अपनी सेहत का भी ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस अकसर सोशल मीडिया पर अपनी योगा करते हुए फोटोज और वीडियो शो करती हैं। उनकी योगा करने की जगह फिक्स है। वो जिम जाने से अच्छा घर पर योगा करना ज्यादा पसंद करती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी योग करते हुए वीडियो शेयर की है। ये वीडियो काफी खास भी है और क्यूट भी, क्योंकि इसमें करीना कपूर के साथ साथ उनके छोटे बेटे जेह नजर आ रहे हैं।

    वीडियो में करीना कपूर एक सीधे होकर एक बेंच के सहारे एक्सरसाइज कर रही हैं। उनका सिर बेंच की साइड है। एक्ट्रेस योगा कर ही रही होती हैं कि जेह उनके सिर की साइड बेंच पर चढ़ने लगते हैं। लेकिन जैसे ही वो ऐसे करने की कोशिश करते हैं, करीना कपूर उन्हें तुरंत ना चढ़ने के लिए कहती हैं। लेकिन वो क्या बोलती हैं, ये सुनाई नहीं देता क्योंकि एक्ट्रेस ने इस वीडियो में गुरु रंधावा का गाना लगाया होता है। 

    इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोग करीना या उनके योग की बात नहीं कर रहे बल्कि सिर्फ कुछ सेकेंड के लिए दिखाई दिए जेह की बात कर रहे हैं। जेह की क्यूटनेस भी उनके भाई तैमूर की तरह है। तैमूर भी जब इतने छोटे थे तो काफी क्यूट लगते थे। वैसे वो अभी भी क्यूट लगते हैं। लेकिन जेह का भी अपना जलवा है।

    करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछले साल फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। फिल्म में आमिर खान लीड रोल मे थे। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। करीना कपूर अब हंसल मेहता के एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। उनके पास द क्रू नाम की फिल्म है। इसमें उनके साथ तबू और कृति सेनन नजर आएंगी। आशुतोष ग्वारिकर की फिल्म में भी एक्ट्रेस काम करेंगी लेकिन अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

    Tags